Homeसिवनीसिवनी: कत्लखाने जा रहे 43 मवेशी जब्‍त, 3 आरोपित गिरफ्तार

सिवनी: कत्लखाने जा रहे 43 मवेशी जब्‍त, 3 आरोपित गिरफ्तार

Date:

सिवनी । जिले की बरघाट पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मैली आम रोड पर 43 मवेशियो को बरामद कर अज्ञात आरोपितों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है वहीं विवेचना के दौरान 03 आरोपितों को गिरफ्तार किया है जिसका खुलासा शुक्रवार शाम को सिवनी पुलिस ने किया है।

सिवनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मवेशियों को पैदल क्रूरता पूर्वक कत्लखाने ले जाने की मुखबिर की सूचना पर गुरूवार को बरघाट थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम मैली आम रोड पर दबिश दी, जहां पर जहाँ पर तीन व्यक्ति मवेशी ले जाते मिले जो पुलिस को देखकर मौके पर मवेशीयों को छोड़कर भाग गये।

उन्‍होंने बताया गया कि मौके से 43 नग मवेशी (बैलो) को बरामद कर ग्राम खूंट गौशाला में सुरक्षित रखा गया और अज्ञात आरोपितों के विरूद्ध थाना बरघाट में म.प्र. गौवंश वध प्रति. अधिनियम की धारा धारा 4/9, 6/9, 10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 11 (1) (घ), 34 ताहि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान के अज्ञात आरोपितों की पता कर तीन लोगों को मेहताप सिंह पुत्र अतरलाल सल्लाम निवासी कान्हीवाडा, गनपत पुत्र उरकुड पटले निवासी बिरहोली थाना अरी एवं दीपक पुत्र चैनलाल पटले निवासी बीसापुर थाना कंटगी को गिरफ्तार किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related