Homeसिवनीसिवनी: जिंदल हॉस्पिटल का सी.टी. स्कैन सेंटर सील - Jindal Hospital Seoni

सिवनी: जिंदल हॉस्पिटल का सी.टी. स्कैन सेंटर सील – Jindal Hospital Seoni

Date:

सिवनी: जिंदल हॉस्पिटल (Jindal Hospital Seoni) का सी.टी. स्कैन सेंटर सील मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सी.टी. स्कैन के लिए दाम तय किये गए है प्ररन्तु देखा जा रहा है की मध्य प्रदेश के कई जिलो में अस्पताल वाले लगातार ही मरीजों से ज्यादा वसूली करने में लगे हुए है.

सी-टी- स्कैन हो या फिर लैब में कोरोना वायरस की पुष्टि के लये टेस्ट हो अस्पताल वालों को ऐसे महामारी में भी सिर्फ अपना खुद्क अपेत भरना नजर आ रहा है, यह तो छोडिये जब प्रदेश सरकार ने तक इस महामारी के समय पूरे प्रदेश में सीटी स्कैन और लैब टेस्ट लिए दाम फिक्स किये है तब भी निजी अस्पताल सरकार के आदेशो की धज्जियाँ उड़ाने में लगे हुए

ऐसे ही सिवनी में आज एक निजी चिकित्सालय जिंदल हॉस्पिटल (Jindal Hospital Seoni) में सीटी स्कैन के लिए फिक्स किया गया शुल्क से ज्यादा वसूला जा रहा था तभी सिवनी कलेक्टर के निर्देशन में राजस्व विभाग ने जिंदल अस्पताल (Jindal Hospital Seoni) पर कार्यवाही करते हुए जिंदल अस्पताल सिवनी (Jindal Hospital Seoni) के सी.टी. स्कैन सेण्टर को फिलहाल सील कर दिया है

वहीँ बीते दिन कोरोना कॉल में व कोरोना कर्फ्यू में नियम के विरुद्ध संचालित दुकाने पैथोलॉजी लैब व बेवजह घूमने वालों पर शासन-प्रशासन द्वारा सख्ती से कार्यवाही की जा रही है। शुक्रवार को बारापत्थर क्षेत्र स्थित sp बंगला के समीप पैथोलॉजी व एक अन्य पैथोलॉजी को सील किया गया है।

शहर में स्थित पैथोलॉजी लैब द्वारा निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग एवं नगर पालिका अमला द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें संजीवनी पैथोलॉजी बारापत्थर सिवनी एवं दीपिका पैथोलॉजी सिवनी को निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूल किए जाने एवं रेट लिस्ट चस्पा ना किए जाने साथ ही प्रशिक्षित चिकित्सक उपस्थित न होने के कारण दोनों पैथोलॉजी लैब को सील किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related