Homeमध्य प्रदेशUjjain News: प्रधान आरक्षक पर बदमाशों ने किया प्राणघातक हमला

Ujjain News: प्रधान आरक्षक पर बदमाशों ने किया प्राणघातक हमला

Date:

उज्जैन । विवाद का प्वॉइंट मिलने पर रात 11.30 बजे पंवासा थाने की डायल हंड्रेड आगर रोड मंगल नगर पहुंची थी। वहां पर प्रधान आरक्षक ने विवाद करने वालों को पकड़ने का प्रयास किया तो तीन से चार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस पर हमला होते देख डायल हंड्रेड का पायलट प्रधान आरक्षक को अकेला छोड़ कर भाग निकला।

चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि रात 11.30 बजे करीब रतन के पड़ोस में रहने वाले बरगुंडा समाज के ही लकी, गणेश, आकाश और एक-दो अन्य रतन से विवाद करने लगे।

रतन ने विवाद की सूचना डायल हंड्रेड पर दी। इस सूचना पर पंवासा थाने की डायल हंड्रेड को इवेंट मिला तो प्रधान आरक्षक हरिराम पुत्र कालू राम चौधरी निवासी पुष्पांजलि नगर पायलट के साथ मौके पर पहुंचे। 

जहां उन्होंने विवाद कर रहे युवकों को पकडऩे का प्रयास किया गया तो उन्होंने प्रधान आरक्षक हरिराम पर ही जानलेवा हमला कर दिया। यह देख डायल हंड्रेड का पायलट मौके से भाग निकला और चिमनगंज थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची तो हमला करने वाले भाग निकले। प्रधान आरक्षक को उपचार क लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसके सिर और गले में गंभीर चोट बतायी गयी है।

पुलिस ने हमलावर युवकों के परिजनों को थाने पर बैठा लिया है और उनकी तलाश की जा रही है। मामले में प्रधान आरक्षक के बयान दर्ज कार प्राणघातक हमले और शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि हमलावर अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। पिछले कई दिनों से चिमन गंज थाने की डायल हंड्रेड खराब पड़ी है जिसके चलते इवेंट मिलने पर आसपास के प्वॉइंट पर तैनात डायल हंड्रेड को चिमन गंज थाना क्षेत्र में होने वाली घटना दुर्घटना और विवाद की लोकेशन देकर भेजा जाता है। शहर में चल रही कई डायल हंड्रेड की हालत खस्ता बनी हुई है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related