HomeसिवनीSeoni Corona News: 151 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, 159 नए कोरोना पाॅजिटिव...

Seoni Corona News: 151 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, 159 नए कोरोना पाॅजिटिव केस

Date:

सिवनी । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिवनी द्वारा 19 अप्रैल 2021 को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जिले में 159 कोरोना पॉजिटिव नए मरीज मिले है, जिसे मिलाकर जिले में कुल 886 मरीज कोरोना पाॅजिटिव है, वही 151 मरीज स्वस्थ हुए है।

प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 24 घंटे में 553 कोरोना जांच हेतु सेंपल लिए गए है वही अब तक जिले में कुल 85130 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए जा चुके हैं जिसमें से अब तक 3493 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं, जिनमें 2593 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

वर्तमान में कोरोना के 886 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 768 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं, जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में जिला अस्पताल सिवनी के कोविड सेंटर में 9 मरीजों को भर्ती किया जाकर उपचार किया जा रहा हैं तथा 146 मरीज होम आईसोलेट किये गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related