Homeमध्य प्रदेशMP Corona Update: एक दिन में 10 हजार से ज्यादा नए...

MP Corona Update: एक दिन में 10 हजार से ज्यादा नए मामले, 53 लोगों की गयी जान

Date:

मध्यप्रदेश : मध्य प्रदेश में कोरोना का बढ़ता प्रकोप सभी को परेशान कर रहा है . लगातार ही MP में कोविड 19 संक्रमण (MP Corona Update) का बढ़ता दायरा भयावह रूप ले चुका है। बुधवार को बीते 24 घंटों में 9720 नए मामले सामने आये है , इन नए मामलो के साथ साथ मध्यप्रदेश के लगभग 26 शहरों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। मध्यप्रदेश के अनेकों शहरों में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है और मरीजों को अस्पतालों में बेड के साथ साथ ऑक्सीजन के लिए भी भटकना पड़ रहा है।

मध्य प्रदेश (Madhy Pradesh) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण से अब हालात बिगड़ने लगे हैं। बीते बुधवार (14 अप्रैल) को राज्य में कोविड-19 संक्रमण के 9,720 नए मरीज मिलने के साथ स्थिति भयावह होती जा रही है।

बुधवार 14 अप्रैल को 51 लोगों की मौत भी हुई। नए रोगियों और इससे मरने वालों का यह एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया कि इस वायरस से राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 4312 हो गई है।

प्रदेश के 25 शहरों में अब तक कोरोना कर्फ्यू लगाया जा चुका है। बुधवार को रीवा, टीकमगढ़ और छतरपुर में भी टोटल लॉकडाउन करने का फैसला इन जिलों की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने लिया। इससे पहले मंगलवार को डिंडौरी, धार, होशंगाबाद और ग्वालियर में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था।

MP में इस तरह बढ़ रहे सक्रिय मरीज

दिनांक — कुल सक्रिय मरीज

15 अप्रैल — 55,694
14 अप्रैल –49,551
13 अप्रैल — 43,539
12 अप्रैल –38,651
11 अप्रैल –35,316
10 अप्रैल –32,707
9 अप्रैल –30,486
8 अप्रैल –28,060

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या–3,73,518

अब तक मौत- 4365
अब तक स्वस्थ-3,13,459

जांचे गए सैंपलों की संख्या, मरीज और संक्रमण दर (फीसद में)

14 अप्रैल –47,820–10,166-21
13 अप्रैल — 44,732–9,720–21.7
12 अप्रैल –46,526–8,998–19.3
11 अप्रैल –38,306–6,489–16.9
10 अप्रैल –39,288–5,939–15.1
9 अप्रैल –37,538–4,986–13.2
8 अप्रैल –37,462–4,882–13
7 अप्रैल–33,463–4,324–12.9
6 अप्रैल–33,419–4,043–12
5 अप्रैल–33,493–3,722–11.1
4 अप्रैल–31,389–3,398 –10.8
3 अप्रैल–28,705–3,178–11
2 अप्रैल–27,231–2,839–10.4
1 अप्रैल–26,514–2,777–10

एक हफ्ते बाद मरीजों की संख्या में आ सकती है कमी

हमीदिया अस्पताल के छाती व श्वास रोग विभाग के एचओडी डॉ. लोकेंन्द्र दवे ने कहा कि एक हफ्ते बाद प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में कुछ कमी आ सकती है। उन्होंने कहा कि अभी तक ट्रेंड यही रहा है कि करीब चार हफ्ते मरीज बढ़ते हैं, फिर कम होना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते से धीरे-धीरे मरीज कम होने लगेंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related