Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में 08 अप्रैल से नाईट कर्फ्यू, और हर रविवार को लॉकडाउन...

मध्यप्रदेश में 08 अप्रैल से नाईट कर्फ्यू, और हर रविवार को लॉकडाउन – CM शिवराज

Night curfew in Madhya Pradesh from April 8, and lockdown every Sunday - CM Shivraj

Date:

भोपाल : सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में कल से लागू होगा नाईट कर्फ्यू (Night Curfew In MP), और हर रविवार को लॉकडाउन (Sunday Lockdown) मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार ही बढ़ता जा रहा है, जिसपर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ा फैसला लिया है. प्रदेश को पूर्ण रूप से लॉकडाउन ना करते हुए रोज नाईट कर्फ्यू और हर रविवार को लॉकडाउन का एलान कर दिया है.

MP Night Curfew & Sunday Lockdown

कल 08 अप्रैल 2021 से प्रदेश के सभी जिलों में रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक सम्पूर्ण नाईट कर्फ्यू घोषित किया गया है. इसके साथ ही अब सम्पूर्ण छिंदवाड़ा जिले में गुरूवार 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन (Chhindwara Lockdown) रहेगा। शाजापुर शहर में आज बुधवार रात 8 बजे से अगले 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

MP के शासकीय कार्यालय हफ्ते में 05 दिन खुलेंगे

कोविड-19 (Covid 19) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय अगले तीन माह तक सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार), प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक ही लगेंगे। आगामी तीन माह तक शनिवार रविवार (हफ्ते के दो दिन) को शासकीय कार्यालय पूर्णतः बंद रहेंगे।

मध्यप्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में 8 अप्रैल से अगले आदेश तक हर रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू (Night Curfew In MP) लागू रहेगा। नाईट कर्फ्यू के साथ साथ यह फैसला भी लिया गया है कि मध्यप्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में 08 अप्रैल के बाद से आगामी आदेश तक हर रविवार लॉकडाउन रहेगा।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तोड़े सारे रिकॉर्ड

कोरोना वायरस (Corona virus) की दूसरी लहर ने अप्रैल 2021 के पहले सप्ताह में ही सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है, कई जिलों में संडे लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू (Sunday Lockdown & Night Curfew) के बावजूद मध्यप्रदेश में सरकारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 4043 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है।

इसके साथ ही 13 व्यक्तियो की मौत भी हो गई। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के बाद अब बड़वानी, उज्जैन और उमरिया में भी 100 से अधिक केस मिले हैं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...