Homeमध्य प्रदेशBHOPAL-INDORE में 17 से Night Curfew, इन 8 जिलों में मार्केट टोटल...

BHOPAL-INDORE में 17 से Night Curfew, इन 8 जिलों में मार्केट टोटल लॉकडाउन – MP LOCKDOWN NEWS

Night Curfew in BHOPAL-INDORE from 17, Total Market Lockdown in 8 Districts - MP LOCKDOWN NEWS

Date:

भोपाल। कोरोनावायरस (Corona Virus) का संक्रमण मध्यप्रदेश मे फिर से अपनी गति बढ़ाता दिखाई पड़ रहा है जिसके कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भोपाल (Bhopal) और इंदौर (Indore) में 17 मार्च 2021 से नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगाने की घोषणा कर दी है।

भोपाल इंदौर इन दो जिलों में नाईट कर्फ्यू के साथ साथ मध्यप्रदेश के भोपाल इंदौर को मिलाकर 10 जिलों में रात 10:00 बजे के बाद टोटल मार्केट लॉकडाउन (Market Total Lockdown) का फैसला भी आज लिया गया.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज मंगलवार 16 मार्च 2021 को स्वास्थ्य विभाग (Health Dept) की रिपोर्ट में पहली बार 817 लोग कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए है। अचानक से एक समय में इतनी संख्या में नागरिकों के संक्रमित होने की वजह से प्रदेश सरकार को इस प्रतिबंधात्मक कार्रवाई का फैसला लेना पड़ा जो की स्थिति को देखते हुए उचित है।

जैसे की मध्यप्रदेश में शुरू से ही भोपाल और इंदौर में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रहे है, वैसे ही अभी भी इंदौर एवं भोपाल में सबसे ज्यादा संक्रमण फैलता नजर आ रहा है। आपको यह भी जान लेना चाहिए कि बीते 24 घंटे में इंदौर में 264 और भोपाल में 196 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 

हालाँकि सिर्फ इंदौर और भोपाल ही नहीं मध्य प्रदेश में इंदौर एवं भोपाल (Indore – Bhopal) के अलावा जबलपुर (Jabalpur), ग्वालियर (Gwalior), उज्जैन (Ujjain), रतलाम (Ratlam), छिंदवाड़ा (Chhindwara), बुरहानपुर (Burhanpur), बैतूल (Betul) एवं खरगोन (Khargon) में अगले आदेश तक हर रात्रि 10 बजे के बाद टोटल मार्केट लॉकडाउन (Market Total Lockdown) के निर्देश भी जारी किए गए है।

मीटिंग में यह भी फैसला लिया गया की दर्शाए गए जिलों में भोपाल और इंदौर को छोड़कर बाकी 8 जिलों में कर्फ्यू घोषित (Night Curfew) नहीं किया जाएगा, परन्तु इन 8 जिलों में हर रात 10:00 बजे बाजार पूरी तरह से बंद (Market Total Lockdown) किये जाना है। हालाँकि मीटिंग में यह भी स्पष्ट किया गया की यदि इसके बाद भी स्थिति नियंत्रण में नजर नहीं आती है तो फिर और प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...