Homeसिवनीसिवनी: इस गांव के समीप टाइगर ने किया जंगली सूअर का शिकार,...

सिवनी: इस गांव के समीप टाइगर ने किया जंगली सूअर का शिकार, ग्रामीणों में टाइगर के शिकार से दहशत

Date:

सिवनी। इन दिनों शहर व गांव की सीमा क्षेत्र में हिंसक वन्यजीवों के पहुंचने व मवेशियों द्वारा जंगली सूअर का शिकार किए जाने से एक बार फिर बरवाह गांव के ग्रामीण दहशत में हैं।

सिवनी वन परीक्षेत्र अंतर्गत बीट क्रमांक 153 के अंतर्गत एक टाइगर ने जंगली सूअर का शिकार गांव कमकासुर के समीप गांव बरवाह के पास किया। जंगली सुअर की चिंघाड़ और टाइगर की दहाड़ से ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन अमले को दी।

गांव के समीप के खेतों में टाइगर की मौजूदगी से ग्रामवासियों में दहशत व्याप्त है। हाल ही में नगझर जेल के पीछे बलपुरा गांव में टाइगर देखने से ग्रामीण दहशत में थे वही बाम्हनदेही गांव में टाइगर ने एक बछिया का शिकार भी किया था। शहर के आसपास के गांव क्षेत्रों में टाइगर की मौजूदगी वह शिकार से कई गांव के ग्रामवासी दहशत में हैं।

Web Title : Seoni News Tiger hunted wild boar near this village, villagers panic over tiger hunting

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related