HomeदेशFree Fire India : गेम में रैंक में आगे निकल जाने के...

Free Fire India : गेम में रैंक में आगे निकल जाने के कारण जलन में दोस्त को जान से मारा

Date:

देश / बिहार : भारत में आज कल ऑनलाइन बैटल गेम का चलन चल रहा है जिसमे Free Fire नामक गेम भी शामिल है इसी के चलते ऑनलाइन बैटल गेम फ्री-फायर में रैंक में आगे निकल जाने के कारण एक 14 साल के लड़के की उसके दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और । 

हत्या के बाद सबूत नष्ट करने के लिए उसके शव को नदी में फेंक दिया गया था। यह घटना बिहार के गोपालगंज इलाके में हुई। मृतक की पहचान 11 वीं कक्षा में पढने वाले 14 वर्षीय रोशन अली के रूप में हुई। वह 1 फरवरी से लापता था, उसके परिवार ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी।

परिवार से शिकायत मिलने के बाद, पुलिस ने रोशन के तीन दोस्तों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया था।उसने गहन पूछताछ के बाद उन्होंने रोशन की हत्या करना कबूल कर लिया। उन्होंने यह भी कहा कि शव को गंडक नदी में फेंक दिया गया था। उसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया और रोशन के शव को नदी से ढूंढ कर बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें : इंसानियत और सामाजिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर

जलन बनी हत्या का कारण

मोबाइल ऑनलाइन गेम फ्री फायर गेम में रोशन ने अपने दोस्तों को काफी पीछे छोड़ दिया था जिसके बाद 1 फरवरी को जलन में उसके तीन दोस्तो ने मिलकर रोशन की हत्या कर दी और हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को गंडक नदी में फेंक दिया गया, घटना के आठ दिन बाद, पुलिस ने उसका शव नदी से बरामद किया और रोशन के तीनो दोस्तों को गिरफ्तार किया।

कौन कौन था शामिल

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी, नरेश पासवान ने कहा कि फ्री फायर गेम के चलते उससे हुई जलन उसकी हत्या का कारण बना। फ्रीफायर में रैंक गेम में, रोशन अपने दोस्तों से बहुत आगे था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि रोशन का रैंक खेल में बढ़ गया और तीन दोस्तों ने गुस्से में आके उसकी हत्या कर दी और उसके शरीर को पानी में फेंक दिया था । पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में विशाल कुमार, तेजप्रताप कुशवाहा और मो. चाँद शामिल है. इस मामले में पुलिस ने तीनों दोस्तों को गिरफ्तार जेल भेज दिया है |

यह भी पढ़े : FAU-G ‘Made In India’ हुआ भारत में लांच : जाने कैसे करें फ्री डाउनलोड!

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related