HomeदेशRepublic Day Violence: 50 हजार का इनामी इकबाल को पुलिस ने...

Republic Day Violence: 50 हजार का इनामी इकबाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

दिल्ली : गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में हुई हिंसा के एक और आरोपी इकबाल सिंह को पंजाब के होशियारपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पेशल सेल की टीम ने मंगलवार रात को इकबाल सिंह को पकड़ा। 26 जनवरी को हुई हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में हुई हिंसा के मुख्य आरोपियों में शामिल दीप सिद्धू की गिरफ्तारी के अगले दिन ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली हिंसा के आरोप में दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह और गुरजंत सिंह पर 1 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित था। वहीं हिंसा में कथित संलिप्तता के लिए जाजबीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की गई थी

26 जनवरी को ट्रेक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा के मामले की जांच करते हुए क्राइम ब्रांच की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम ने खुलासा किया था कि इकबाल सिंह इसका बड़ा साजिशकर्ता था। वह लाल किले से लगातार फेसबुक लाइव पर आकर लोगों को भड़का रहा था। पुलिस को जांच में मिले वीडियो से इसका खुलासा हुआ है। एसआईटी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि इकबाल सिंह ने लाल किले के अंदर भीड़ को उकसाकर लाहौर गेट को भी तुड़वाने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने जाँच के बाद इकबाल सिंह की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। अभी तक दिल्ली हिंसा मामले में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम की घोषणा हो चुकी है जिसमे दीप सिद्धू और इक़बाल सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है ।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related