Homeमध्य प्रदेशकमलनाथ को हरदीप डंग का चैलेंज- यह बात साबित करों तो राजनीति...

कमलनाथ को हरदीप डंग का चैलेंज- यह बात साबित करों तो राजनीति छोड़ दूंगा

Date:

आगर-मालवा: आगर-मालवा जिले के दौरे पर आए मध्यप्रदेश शासन के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वो कार्यकर्ता का सम्मान नहीं करते। उन्होंने मुझे 15 महीने में 15 सेकेंड का भी समय नहीं दिया। भला ऐसे में जनता के काम कैसे होते और आम कार्यकर्ता का भला कैसा होता? वहीं पूर्व सीएम को चैलेंज करते हुए कहा कि यदि कमलनाथ यह साबित कर दें तो मैं राजनीति छोड़ दूं

मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मुझे 15 महीने में 15 सेकंड भी बैठने का समय नहीं दिया। कमलनाथ जी एक बार कह दे कि हरदीप मैंने तुझे 15 महीने में एक बार भी बैठाया था, तो मैं उस दिन राजनीति छोड़ दूंगा। मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा कि अपने विधायक को जो दो बार जीत के आया उसे 15 महीने में 15 सेकंड के लिए एक बार भी बैठने के लिए नहीं बोलते हो, बात करने की फुर्सत नहीं, तो आम कार्यकर्ता का सम्मान भला कैसे हो पाएगा। कांग्रेस कभी किसी का भला नहीं कर सकती। कमलनाथ पर निशाना साधते हुए मंत्री डंग ने कहा भाजपा जब कोई काम करती है तो रामजी का नाम लेकर करती है, भाजपा में जय-जय श्री राम होता है, वहीं कांग्रेस में किसी और की जय-जय होती है। इसीलिए कांग्रेस का पतन हो रहा है।

मीडिया में बने रहने के लिए भूरिया दे रहे बयान
राम मंदिर के चंदे को लेकर कांतिलाल भूरिया के बयान पर उन्होंने कहा कि कोई राशि किसी की जेब में नहीं जा रही है, टोटल राशि बैंक में जा रही है। एक-एक पाई का हिसाब है। भूरिया को भी पता है जब 21 हजार रुपए उन्होंने दिए तो किसको दिए। भूरिया मीडिया में बने रहने के लिए आरोप लगा रहे है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...