सरसों की आड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने छापेमारी कर बरामद किया लाखों का ‘माल’

Khabar Satta
By
Khabar Satta
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
1 Min Read

शिवपुर: शिवपुरी में पुलिस ने नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा है। मामला ग्राम नरौआ का है, जहां सरसों के खेतों की आड़ में अफीम की खेती की जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लाखों की अफीम बरामद की है। अफीम की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर जाकर खेत से अफीम के पौधे उखाड़ लिए और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि पुलिस ने मौके पर जाकर मजदूरों से सरसों की पूरी फसल को कटवाकर अफीम के पौधों को कब्जे में ले लिया है।

- Join Whatsapp Group -
Share This Article
Follow:
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *