Homeदेशविदेशों में खालिस्तानी गतिविधियों पर सरकारों को खतरे के बारे में किया...

विदेशों में खालिस्तानी गतिविधियों पर सरकारों को खतरे के बारे में किया गया आगाह : विदेश मंत्रालय

Date:

खालिस्तानी तत्वों की गतिविधियों और विदेश में भारतीय मिशनों को निशाना बनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय राजनयिक मिशन परिसरों और उसके कर्मियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित देश की सरकार की होती है। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी विरोध प्रदर्शन या धरना होते हैं या कोई सूचना मिलने पर हम अपने परिसरों और इसके कर्मियों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने के बारे में कहते हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक विदेशों में कुछ तत्वों द्वारा भारत विरोधी गतिविधियों की बात है…, हम संबंधित सरकारों के करीबी संपर्क में हैं और उन्हें संभावित खतरे के बारे में, अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया है और उनसे कदम उठाने का भी आग्रह किया है।”

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related