Homeक्रिकेटशाहरुख खान और बाबा अपराजित की पारी के दम पर दिनेश कार्तिक...

शाहरुख खान और बाबा अपराजित की पारी के दम पर दिनेश कार्तिक की टीम सेमीफाइनल में, 5 विकेट से जीता मैच

Date:

नई दिल्ली।  सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के दूसरे क्वार्टर फाइनल में दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली तमिलनाडु की टीम ने हिमाचल प्रदेश को 5 विकेट से हरा दिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली। एक वक्त ऐसा लग रहा था कि, तमिलनाडु की टीम के लिए जीत मुश्किल होगा, लेकिन बाबा अपराजित और शाहरुख खान की तेज पारी के दम पर इस टीम ने जीत हासिल कर ली। इस मैच में पहले खेलते हुए हिमाचल प्रदेश ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन बनाए और इसके जवाब में तमिलनाडु ने 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीत लिया।

बाबा अपराजित का अर्धशतक, शाहरुख खान ने बनाए 19 गेंदों पर 40 रन

तमिलनाडु की टीम को दूसरी पारी में जीत के लिए 136 रन का आसान लक्ष्य मिला था, लेकिन इस टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हरि निशान्त 17 रन, एन जगदीशन 7 रन जबकि अरुण कार्तिक बिना खाता खोले आउट हो गए। तमिलनाडु ने 25 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सोनू यादव 16 रन बनाकर आउट हो गए जबकि 66 रन पर टीम का पांचवां विकेट कप्तान दिनेश कार्तिक के रूप में गिर गया। कार्तिक के आउट होने के बाद बाबा अपराजित और शाहरुख खान ने मोर्चा संभाला।

बाबा अपराजित ने 45 गेंदों पर तीन चौके व दो छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए जबकि शाहरुख खान ने 19 गेंदों पर तूफानी नाबाद 40 रन की पारी खेली और दो छक्के व तीन चौके जड़े। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 75 रन की पारी खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। हिमाचल प्रदेश की तरफ से वैभव अरोड़ा ने तीन जबकि पंकज जयसवाल व मयंक डागर ने एक-एक विकेट लिए।

हिमाचल के बल्लेबाज रहे फेल

पहली पारी में हिमाचल प्रदेश की बल्लेबाजी ज्यादा अच्छी नहीं रही और टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 135 रन ही बनाए। इस टीम की तरफ से सबसे बड़ी पारी कप्तान रिषी धवन नाबाद 35 रन बनाए जबकि अभिमन्यू राणा ने 28 व नितिन शर्मा ने 26 रन की पारी खेली। इन तीनों के अलावा अन्य बल्लेबाजों को कोई खास योगदान नहीं रहा। तमिलनाडु की तरफ से सोनू यादव ने तीन, संदीप वॉरियर ने दो जबकि साई किशोर व एम मोहम्मद को एक-एक सफलता मिली।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related