Homeमध्य प्रदेशफूफा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो बुआ ने...

फूफा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो बुआ ने बच्चा गिराने का बनाया दबाव

Date:

रीवा: चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रिश्ते को कलंकित करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां रिश्ते के फूफा ने ही अपनी सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दे डाला। जिसके बाद अब किशोरी न्याय पाने के लिए थाने और एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रही है। महिला थाने पहुंची किशोरी की शिकायत नहीं सुनी गई और उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वही मामला आज जैसे ही मीडिया के संज्ञान में आया तो पुलिस ने किशोरी के बयान लेकर मामले को पंजीबद्ध कार्रवाई शुरू कर दी।

मध्यप्रदेश में लगातार मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं सामने आ रही है तथा पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है और अपराधियों पर किसी भी प्रकार की रोक लगाने में नाकाम दिखाई देता है। जिसके तहत अब एक बार फिर रीवा में ऐसी ही एक घटना सामने आई है जिसमें रिश्ते को कलंकित करते हुए फूफा ने ही किशोरी के साथ दुष्कर्म की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया और शिकायत न करने को लेकर दबाव बनाने लगा।

बताया जा रहा है कि दिसंबर माह में किशोरी अपने बुआ के घर घूमने गई थी यहां पर फूफा के द्वारा उसके साथ जबरदस्ती की गई तथा फूफा ने रिश्तों को कलंकित करते हुए दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। मामले को लेकर फूफा के द्वारा किशोरी को डराया धमकाया भी गया तथा शिकायत न करने को लेकर उसे सामाजिक दबाव में रखा गया 1 माह बाद जब किशोरी प्रेग्नेंट हुई तब उसकी बुआ ने बच्चे को गिराने के लिए दवाई दी। तब उसने थाने में शिकायत करने का मन बनाया। मगर किशोरी शिकायत करने जैसे ही थाने पहुंची तो महिला थाना प्रभारी ने किशोरी को डांट कर थाने से भगा दिया। जिसके बाद किशोरी ने मीडिया का सहारा लिया और एसपी से न्याय की गुहार लगाई।

मामले की जानकारी जैसे ही मीडिया में सामने आई तो तुरंत ही पुलिस के आला अधिकारियों के कान खड़े हुए और तुरंत ही किशोरी की शिकायत दर्ज की गई तथा मामले में गंभीरता दिखाते आरोपी फूफा के खिलाफ मामला पंजीबद्ध करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी गई। हालांकि अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसको जल्द गिरफ्तार किये जाने की बात कही जा रही है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...