Kangana Ranaut के चैट वाले ट्वीट पर स्वरा भास्कर ने किया रिएक्ट, कहा- ‘आपका सेंस ऑफ ह्यूमर सबसे…’

Khabar Satta
By
Khabar Satta
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
3 Min Read

नई दिल्ली। इन दिनों टीवी पत्रकार अर्नब गोस्वामी की व्हाट्सएप चैट काफी चर्चा में हैं। इन चैट्स में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट का भी जिक्र किया गया है। हालांकि एक सोशल मीडिया यूजर्स को जवाब देते हुए कंगना रनोट ने इस मामले पर सफाई भी दी है। साथ ही अर्नब गोस्वामी की चैट लीक होने के बाद कंगना रनोट ने सोशल मीडिया पर अपने विरोधियों पर कटाक्ष भी किया है।

अभिनेत्री ने इस पूरे मामले में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘आज तक किसी के भी प्राइवेट चैट्स, लेटर्स, मेल्स, पिक्चर्स वीडियोज लीक हुए हों, मेरी कभी हिम्मत नहीं हुई कि मैंने आंख उठाकर भी देखा हो। चाहे कोई भी हो। हिम्मत ही नहीं हो पायी। संस्कारों की बात है। चरित्र की बात है। आत्मसम्मान की बात है। लिब्रु नहीं समझेंगे’। कंगना रनोट का यह ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं

वहीं अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कंगना रनोट के इस ट्वीट पर कटाक्ष किया है। स्वरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलती रहती हैं। स्वरा भास्कर ने कंगना रनोट के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘कंगना आपका सेंस ऑफ ह्यूमर सबसे ऊपर है! ए लिब्रू की तरफ से प्यार’। कंगना रनोट के लिए किया स्वरा भास्कर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि अर्नब गोस्वामी की लीक वॉट्सऐप चैट इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन चैट्स में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट को लेकर एक टिप्पणी की खूब चर्चा हुई थी। कंगना ने अब इसको लेकर चुप्पी तोड़ी है

दरअसल, बुधवार को कंगना ने अपने ट्विटर एकाउंट पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने को लेकर एक ट्वीट किया था, जिस पर एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा था कि वह अपने पसंदीदा पत्रकार की टिप्पणी का जवाब ना दे पाने की वजह से अपना गुस्सा कहीं ओर निकाल रही हैं। इसका जवाब देते हुए कंगना ने लिखा- रोहिणी जी, बड़े लोग छोटी बातें नहीं करते। मगर, छोटे लोगों को तो सिर्फ छोटी बातें ही अच्छी लगती हैं। चलिए तो कुछ चुगली करते हैं। अर्नब जी ने वो कहा, जो ऋतिक ने उन्हें कहा था। मैं पहली बार उन्हें 2019 में मिली थी और तब वो 2017 में ऋतिक के साथ किये गये उस इंटरव्यू के लिए शर्मिंदा थे, समझे?

- Join Whatsapp Group -
Share This Article
Follow:
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *