Homeमध्य प्रदेशआसाराम बापू आश्रम से चांदी की चरण पादुका चोरी, घटना सीसीटीवी में...

आसाराम बापू आश्रम से चांदी की चरण पादुका चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद

Date:

इंदौर: इंदौर शहर में लगातार चोरी के वारदात सामने आ रही है इंदौर पुलिस द्वारा लगातार चोरों पर कार्रवाई की जा रही है लेकिन बावजूद इसके चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही ऐसी एक चोरी की वारदात सामने आई है थाना तेजाजी नगर क्षेत्र के आसाराम बापू आश्रम से जहां मंदिर में रखी हुई चांदी की चरण पादुका चोर चोरी कर ले गए।

दरअसल यह घटना है तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित आसाराम बापू के आश्रम की जहां पर 18 तारीख की रात को अज्ञात चोर आश्रम में दाखिल होकर आसाराम बापू के मंदिर में रखी बापू की चांदी की चरण पादुका चोर चुरा ले गए ।

वही आश्रम प्रबंधक मुकेश पटेल का कहना है कि आए दिन यहां आश्रम में से चोरी की वारदात हो रही है। आसपास एक खाली क्षेत्र होने के कारण आए दिन चोर अंदर आ जाते हैं और चोरी की वारदात को अंजाम दे देते हैं।

पिछले दिनों चंदन के पेड़ को भी चोर काट ले गए। हालांकि आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना के दो गई है। वही तेजाजी नगर पुलिस ने आश्रम की शिकायत पर चोरी की शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related