Homeसिवनीसिवनी: नगर पालिका ने नागरिको से करोड़ो वसूले फिर भी नहीं मिला...

सिवनी: नगर पालिका ने नागरिको से करोड़ो वसूले फिर भी नहीं मिला पानी, तो नागरिक मोर्चे ने दे डाला अल्टीमेटम; होगा जन आंदोलन

Date:

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में वर्ष 2016 में सिवनी जनता जलावर्धन योजना का नाम सुनकर ही खुश थी कि चलो कुछ अच्छा और नया सिवनी वासियों को मिल रहा है क्योकि सिवनी एक ऐसा जिला है जिसके नसीब में लालीपॉप के अलावा कुछ नहीं होता है और यह सिवनी जिले की जनता बखूबी जानती भी है , सिवनी जिले के इस हाल के लिए यहाँ के नेताओं को जिम्मेदार ठहराया जाए या फिर आपको (सिवनी की जनता को) यह भी आपको ही सोचना होगा. अपने शहर के लिए “बदलाव, अच्छा या बुरा करना नेताओ के हाथ में हो ना हो पर यह जनता/ नागरिकों के हाथ में जरूर होता है”

सिवनी जिले की जलावर्धन योजना वर्ष 2016 में पूरी होने वाली थी जो आज 04 वर्ष बाद तक भी अधूरी है , नगर पालिका ने नागरिकों से करोड़ो रूपये वसूल लिए हैं लेकिन कनेक्शन लगने के डेढ़ साल बाद भी जनता पानी के लिए तरस रही है। 

विगत दिनों 6 जनवरी बुधवार को शेखर यादव कॉलोनी शहीद वार्ड के निवासियों ने गौरव जायसवाल के नेतृत्व में नागरिक मोर्चे के साथियों के साथ नगर पालिका को लिखित में अल्टीमेटम दे दिया गया है, 15 जनवरी तक यदि नए कनेक्शन में पानी नही आया तो नागरिक आंदोलन के लिए विवश होंगे। नागरिकों ने विधायक दिनेश राय मुनमुन से भी मुलाकात कर जल समस्या से पुनः अवगत कराया, शेखर कॉलोनी के नागरिक पहले भी सिवनी विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत करा चुके हैं लेकिन अब तक कोई नतीजा नही निकला है। 

नागरिकों से चर्चा के दौरान सिवनी विधायक की उपस्थिति में जनता ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर नए पानी के कनेक्शन के पैसे पटाये हैं फिर भी उन्हें दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। CMO द्वारा नागरिकों को आश्वस्त कराया गया है कि दो दिनों के अंदर नागरिकों को जानकारी से अवगत कराया जाएगा और एक स्पष्ट तारीख दी जाएगी कि पानी कब तक मिलने वाला है। 

पूरे शहर में लगभग सात हज़ार से ज्यादा कनेक्शन बंट चुके हैं, लेकिन सभी चौबीस वार्डों में पेयजल की यही स्थिति है। किदवई वार्ड के नागरिक भी भयंकर जल समस्या से जूझ रहे हैं लेकिन अब तक कोई भी ठोस समाधान नही निकल पाया है। अब समय है कि जलावर्धन योजना के नए कनेक्शन में जनता को पानी दिया जाने लागे अन्यथा जनता के पास आंदोलन के सिवा कोई और विकल्प नही बचेगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related