Homeमध्य प्रदेशभाजपा के वरिष्ठ नेता के निधन से पार्टी में शोक की लहर,...

भाजपा के वरिष्ठ नेता के निधन से पार्टी में शोक की लहर, CM शिवराज ने जताया शोक

Date:

भोपाल: भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष ओम यादव का रविवार को निधन हो गया है। उनके निधन से पार्टी में शोक की लहर है। पूर्व अध्यक्ष ओम यादव पिछले कुछ दिनों से चिरायु अस्पताल में भर्ती थे जहां इलाज के दौरान उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और रविवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दुख जताया और परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष ओम यादव के निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यादव ने समाज को महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। ईश्वर से स्व. यादव की आत्मा की शांति और उनके शोकग्रस्त परिजन को यह दुख सहन करने की क्षमता देने की प्रार्थना की है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी ओम यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया और ट्वीट कर लिखा है कि भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री ओम यादव जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दे। इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी ओम यादव के निधन पर दुख जताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ओम यादव जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...