Homeमध्य प्रदेशजौरासी घाटी की गहरी खाई में गिरी कार, चार युवकों की मौत,...

जौरासी घाटी की गहरी खाई में गिरी कार, चार युवकों की मौत, गम में डूबा शहर

Date:

ग्वालियर: ग्वालियर में जौरासी घाटी में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां ग्वालियर से डबरा जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार डबरा के चार युवकों की मौत हो गई। एक युवक की हालत गंभीर बताई गई है। हादसा रविवार देर रात का है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बिलौआ ने चारों युवकों के शव ग्वालियर पोस्ट मार्टम के लिए भेजे।

जानकारी के मुताबिक, 30 वर्षीय शिवम पुत्र राजेंद्र (गप्पे) शर्मा निवासी ऊषा कालोनी, 27 वर्षीय नवजोत पुत्र धर्मजीत सिख निवासी ठाकुर बाबा रोड, 30 वर्षीय शिवम पुत्र अवधेश खागट, कार्तिक पुत्र देवकीनंदन पालीवाल कार में सवार होकर ग्वालियर से डबरा घर लौट रहे थे।

जौरासी घाटी पर वनचौकी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चारों युवकों की दर्दनाक मौत गई। एक अन्य युवक घायल बताया गया है। उनके अन्य साथी एक दूसरी कार में सवार थे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस दर्दनाक हादसे में शहर के 4 नौजवानों की मौत के बाद डबरा शहर पूरा गम में डूब गया है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...