Homeविदेशअफगानिस्तान में 74 तालिबानी आतंकवादी किए गए ढेर, एक सप्ताह के अंदर...

अफगानिस्तान में 74 तालिबानी आतंकवादी किए गए ढेर, एक सप्ताह के अंदर सेना की दूसरी बड़ी कार्रवाई

Date:

काबुल। अफगानिस्तान में शांति वार्ता की प्रक्रिया के आगे बढ़ने के बाद भी हिंसा की वारदातों पर लगाम नहीं लग रही है। कंधार प्रांत में कई स्थानों पर अफगान सेना से संघर्ष में 74 तालिबानी आतंकवादी मारे गए। राजधानी काबुल में एक कार बम विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई।

अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार पिछले दिनों में कंधार में हिंसा की वारदातों में तेजी आई है। जगह-जगह तालिबानी आतंकवादियों के हमलों का जवाब दिया गया। इसमें 74 तालिबानी हमलावर मारे गए। रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले सप्ताह में भी 82 तालिबानी आतंकवादी सेना की कार्रवाई में मरे थे।

इधर राजधानी काबुल में पीडी 5 क्षेत्र के स्पिन कैले स्क्वायर में एक कार बम विस्फोट में नौ लोगों की मौत और पन्द्रह लोग घायल हो गए। बम विस्फोट यहां के सांसद हाजी खान मुहम्मद वारडक को निशाना बनाकर किया गया था। उस समय सांसद अपनी कार में नहीं थे। काबुल में नौ स्थानों पर रॉकेट से हमला किया गया।

एक दिन पहले बाल्ख प्रांत में एक क्षेत्रीय नेता को बम विस्फोट में मारने की कोशिश की गई थी। यहां पर तीन वाहनों में आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।

काबुल में हाल में ही कुछ बड़ी घटनाओं से इस बात की आशंका है कि वारदातों में और तेजी आ सकती है। पिछले दिनों अफगान सरकार के वरिष्ठ अधिकारी महबूबुल्लाह माहेबी और उनके सहायक की गोली मारकर हत्या कर की गई थी।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related