HomeबॉलीवुडBigg Boss 14: कैप्टेंसी के लिए लड़ गईं कश्मीरा शाह और निक्की...

Bigg Boss 14: कैप्टेंसी के लिए लड़ गईं कश्मीरा शाह और निक्की तंबोली, दोनों के बीच हुई हाथापाई

Date:

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 14’ में अब ट्रॉफी के लिए मुकाबला चार फाइनिस्ट के बीच नहीं बल्कि कई लोगों के बीच होने वाला है, और अब हर कंटेस्टेंट इस ट्रॉफी को पाने के लिए अपनी जान लगाने के लिए तैयार है। बिग बॉस के घर में आज कैप्टेंस की टास्क करवाया जाएगा जिसका नाम है ‘बीबी डक पार्क’ इस टास्क के लिए तीन बैच बनेंगे, टास्क के दौरान बैच के लोगों को डक बनना होगा और खाना इकट्ठा करना होगा। जिसके पास सबसे ज्यादा खाना होगा वो इस टास्क का विजेता बन जाएगा।

कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर टास्क का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पहले बैच में निक्की तंबोली, कश्मीरा शाह, राखी सावंत और अर्शी ख़ान नज़र आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अर्शी, राकी और कश्मीरा नहीं चाहतीं कि निक्की घर की कैप्टन बनें इसलिए वो निक्की को खाना इक्ट्ठा करने से रोकती हैं। इस दौरान निक्की और कश्मीरा के बीच जोरदार हाथापाई और धक्का मुक्की हो जाती है जिसे रोकने की रूबीना कोशिश भी करती हैं पर वो असफल होती दिखती हैं। अब ये टास्क कौन जीतेगा और कौन घर का विजेता बनेगा ये तो टास्क खत्म होन के बाद ही पता चलेगा

घरवालों के निशान पर ये दो लोग

इस हफ्ते नॉमिनेशन्स के लिए ज्यादातर घरवालों के निशाने पर अर्शी खान और एजाज़ ख़ान हैं। अर्शी ने जिस तरह विकास गुप्ता को परेशान किया वो घरवालों को पसंद नहीं आया जिस वजह से ज्यादातर घरवालों ने उन्हें नॉमिनेट किया है। वहीं एजाज़ ख़ान को भी उनके बदलते बर्ताव की वजह से रूबीना, अभिनव, अली और जैस्मिन ने नॉमिनेट किया है। आपको बता दें कि सोमवार को (14 दिसंबर) इस घर से विकास गुप्ता बेघर हो गए हैं। विकास ने गुस्से में अर्शी को धक्का दिया था जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें सीधे घर से बेघर कर दिया।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related