J-K: पीडीपी नेता के घर आतंकियों ने बोला हमला, गोलीबारी में पुलिसकर्मी घायल

Date:

श्रीनगर के नाटीपोरा क्षेत्र में सोमवार को आतंकवादियों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता परवेज भट्ट के आवास पर गोलीबारी की जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। कांस्टेबल मंजूर अहमद पीडीपी नेता के निजी सुरक्षा अधिकारी के रूप में तैनात थे और गोलीबारी में घायल हो गए।

पुलिसकर्मी को ले जाया गया अस्पताल 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए निकटतम बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोलीबारी के समय पीडीपी नेता और उनके घरवाले आवास पर मौजूद थे या नहीं।

पुंछ में मारे गए थे दो आतंकी 
वहीं रविवार को  पुंछ जिले में सुरनकोट के ऊंचे इलाकों में  सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए जबकि एक को गिरफ्तार कर लिया गया। आतंकवादी करीब तीन दिन पहले नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर इस तरफ आए थे। सुरक्षाबलों के अनुसार यह अातंकवादी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद  संयुक्त समूह के थे,जिन्हे जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों को प्रभावित करने के लिए यहां भेजा गया था।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...