Homeमध्य प्रदेशकिसान आंदोलन पर बोले BJP सांसद, सिंघू बॉर्डर पर लग रहे खालिस्तान-पाकिस्तान...

किसान आंदोलन पर बोले BJP सांसद, सिंघू बॉर्डर पर लग रहे खालिस्तान-पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

Date:

इंदौर: 15 दिनों से अधिक समय से दिल्ली बॉर्डर पर किसानों द्वारा कृषि कानून बिल को लेकर विरोध किया जा रहा है। इसी को लेकर भाजपा द्वारा आज से पूरे देश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार द्वारा जारी कृषि कानून को लेकर लोगों को समझाइश दी जा रही है। इसी को लेकर आज इंदौर में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने पत्रकार वार्ता की और कहा कि कृषि कानून से कांग्रेस के पेट में दर्द हो रहा है। देश और देश का किसान मोदी जी के साथ खड़ा है। कांग्रेस पहले इन कानूनों का समर्थन करती थी, वो आज इसका विरोध कर रही है।

16 दिसंबर को भाजपा द्वारा किसान रैली निकाली जाएगी। जिसका नेतृत्व भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा करेंगे। खरगोन के माही में किसान संघ द्वारा नेशनल हाईवे जाम किए जाने पर चौहान ने कहा कि सभी को स्वतंत्रता है। बारिश के कारण उपज गिरी हुई है। इसकी बिक्री रुकी है। वहीं दिल्ली बॉर्डर पर खालिस्तान-पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि आंदोलन में असामाजिक तत्व शामिल है।

ड्रग माफिया को लेकर बोले नंदकुमार
नंदकुमार सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए ड्रग माफिया पर कार्रवाई को लेकर सरकार को बधाई दी है। वहीं कांग्रेस वाला ट्रक माफिया के साथ बीजेपी नेताओं के फोटो जारी करने को लेकर कहा कि ट्रक माफिया का बीजेपी से कोई कनेक्शन नहीं है। फोटो से कोई कनेक्शन नहीं होता। सार्वजनिक जीवन में कोई फोटो ले सकता है। वहीं प्रदेश में नाम बदलने कि सियासत पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जहां जरूरी हो वहां नाम बदलने में कोई हर्ज नहीं है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related