Homeसिवनीसिवनी कोरोना न्यूज़: 4 व्यक्तियों में कोरोना वायरस की पुष्टि, सिवनी जिले...

सिवनी कोरोना न्यूज़: 4 व्यक्तियों में कोरोना वायरस की पुष्टि, सिवनी जिले में अब तक कुल 1404 केस

Date:

सिवनी : सिवनी कोरोना न्यूज़: 4 व्यक्तियों में कोरोना वायरस की पुष्टि, सिवनी जिले में अब तक कुल 1404 केस सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत 10 दिसम्बर की प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुरई विकासखण्ड के ग्राम बादलपार में 1, बरघाट नगरीय क्षेत्र वार्ड नंबर-3 में 1 एवं सिवनी विकासखण्ड के बण्डोल में 1 तथा केवलारी विकासखण्ड के ग्राम खैरापलारी में 1 पॉजिटिव मरीज सहित कुल 4 पॉजिटिव मरीज मिलें है। वहीं 4  मरीज स्वस्थ हुए हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल  46742  संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से  1404  कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1354 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के  40  एक्टिव केस हैं। जिनमें से 37 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

कोरोना से बचाव की सावधानियों को न छोड़ें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना की स्थिति काफी कुछ नियंत्रण में है, इसके बावजूद बचाव की सावधानियों को न छोड़ें। यह सभी नागरिकों के हित में है कि भीड़ से बचें, मास्क का आवश्यक रूप से उपयोग करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का अमला मुस्तैद बना रहे। अस्पतालों में आवश्यक प्रबंध रखते हुए स्थिति पर नजर रखी जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज मंत्रालय में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रदेश में प्रतिदिन सामने आ रहे करीब एक हजार प्रकरणों को ध्यान में रखते हुए जरूरी एहतियात बरती जाए। आर्थिक गतिविधियां और अन्य समारोह किए जाएं, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान जरूर रखा जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिलों के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारियों से भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज रतलाम जिले के जावरा, सैलाना, बाजना कस्बों में पॉजिटिव प्रकरण आने के संदर्भ में समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनजागरूकता का कार्य निरंतर जारी रहे। कोरोना से बचाव के लिए लोग खुद सजग रहें। बैठक में जानकारी दी गई कि गत सप्ताह रतलाम जिले में पॉजिटिविटी ट्रेंड 5.8 से 6.6 तक पहुंचा है। हालांकि आइसोलेशन बेड 42 प्रतिशत और ऑक्सीजन सामान्य बेड 7 प्रतिशत ही भरे हुए हैं। आज हुए 693 टेस्ट में से 48 प्रकरण पॉजीटिव पाए गए, जो कुल प्रकरणों का 6.9 प्रतिशत है।

MP CORONA UPDATE : प्रदेश में थम रहा है कोरोना

बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश में स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या 02 लाख 19 हजार 893 है। आज 1319 रोगी स्वस्थ हुए। देश में कम्युलेटिव पॉजिटिविटी रेट 6.5 है। मध्यप्रदेश में यह राष्ट्रीय औसत से कम 5.4 है। प्रदेश का रिकवरी रेट 92.5 प्रतिशत है। प्रदेश में प्रति 10 लाख पर 47 हजार 479 टेस्ट हो रहे हैं। प्रदेश में 63 प्रतिशत रोगी होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश में आइसोलेशन बेड 14 प्रतिशत, ऑक्सीजन बेड 15 प्रतिशत, एचडीयू/आईसीयू बेड 9 प्रतिशत ही उपयोग में लेने की आवश्यकता पड़ रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्राकृतिक खेती कर आय बढ़ा रहे सिवनी जिले के किसान: खेतों का कलेक्टर-एसपी ने किया अवलोकन

सिवनी: मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर के दौरान कलेक्टर नेहा मीना...