HomeसिवनीMadhya Pradesh News: सिवनी 5 एवं 8 वी के स्वाध्यायी छात्रों की...

Madhya Pradesh News: सिवनी 5 एवं 8 वी के स्वाध्यायी छात्रों की परीक्षाऐं 14 दिसम्बर से

Date:

सिवनी : प्राचार्य, नेताजी सुभाष चंद्र बोस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा- 5 एवं 8 वी के स्वाध्यायी छात्रों की परीक्षाऐं राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा आयोजित की जाती थी। जो इस वर्ष से राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड म.प्र.भोपाल द्वारा संचालित की जा रही है। अत: इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले इच्छुक छात्र राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड के माध्यक से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष कक्षा 5 वी एवं 8 वी की परीक्षाऐं 14 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 20 तक परीक्षा केन्द्र ने.सु.चं.बो.शा.उ.मा.विद्यालय सिवनी में प्रात: 9.00 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित की जाऐगी।

पूर्व प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक परीक्षा समय सारणी निम्नानुसार है:-
कक्षा 5 वी परीक्षा समय सारणी-
14 दिसम्बर को गणित, 16 दिसम्बर को हिन्दी विशिष्टि, 19 दिसम्बर को पर्यावरण अध्ययन एवं 21 दिसम्बर को अंग्रेजी सामान्य विषय की परीक्षा होगी। (समय प्रात: 9 से प्रात: 11.30 बजे तक)
कक्षा 8 वी परीक्षा समय सारणी-
14 दिसम्बर को अंग्रेजी सामान्य, 16 दिसम्बर को विज्ञान, 18 दिसम्बर को हिन्दी विशिष्ट, 19 दिसम्बर को संस्कृत, 21 दिसम्बर को सामाजिक विज्ञान एवं 23 दिसम्बर 20 को गणित विषय की परीक्षा होगी। (समय प्रात: 9 से प्रात: 12.00 बजे तक)    ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related