HomeसिवनीEarthquake In Seoni : अगले 24 घंटे में भूकंप के झटके आने...

Earthquake In Seoni : अगले 24 घंटे में भूकंप के झटके आने की संभावना, सतर्क रहें

Date:

सिवनी | Earthquake In Seoni : भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के इंचार्ज राडार एवं सिसमोलॉजी श्री वेद प्रकाश सिंह द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार 26 अक्टूबर 2020 की रात्रि (27 अक्टूबर 2020 की सुबह-सुबह) 04:10 बजे सिवनी (मध्य प्रदेश) में 21.92 उत्तरी अक्षांश 79.50 पूर्वी देशांतर के निकट 3.3 रिक्टर तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ है। जिसका एपीसेंटर 15 किलोमीटर गहराई में स्थित है ।

इंचार्ज रडार एवं सीस्मोलॉजी भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा अवगत कराया गया है कि भूकंप के झटके रिकॉर्ड होने के अगले 24 घंटे में सौम्य झटका आने की संभावना है। अतः नागरिकों से अपील है कि सतर्कता बरतते हुए सुरक्षित रहने का प्रयास करें, खास तौर पर कच्चे मकानों में रहने वाले लोग विशेष सतर्कता बरतें ।

Earthquake In Seoni

जिला प्रशासन भारतीय मौसम विज्ञान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के सतत संपर्क में हैं एवं नागरिकों की जान माल की सुरक्षा हेतु मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बताए गए समस्त सतर्कता बरतने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा पुलिस, होमगार्ड्स, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों को समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अलर्ट पर रहने हेतु निर्देशित किया गया है।           

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related