सिवनी कोरोना न्यूज़: 07 कोरोना मरीज मिले, वहीँ 28 स्वस्थ अब 84 एक्टिव केस

Date:

सिवनी: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की विगत देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 07 नये मरीज मिले हैं। जिसमें केवलारी विकासखंड के डोकरीरांझी में 01, मोहबर्रा में 02, केवलारी मुख्यालय में 01 तथा घंसौर विकासखंड के भालीवाड़ा में 01, लखनादौन नगरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में 01 तथा सिवनी नगरीय क्षेत्र गुरूनानक वार्ड में 01पॉजिटिव मरीज पाया गया हैं। वही विगत दिवस 28 मरीज पूर्णत: ठीक हो चुके हैं ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 23553 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 1092 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 1001 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के 84 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 67 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

- Advertisement -
test dfg sdfh

ग्राम टुरिया में शहीद मेले का हुआ आयोजन

जंगल सत्याग्रह के शहीदों श्रध्दासुमन अर्पित कर परिजनों को साल-श्रीफल देकर किया गया सम्मानित
9 अक्टूबर 1930 को जंगल सत्याग्रह में अपने प्राणों की आहुति देने वाले आदिवासी शहीदो की याद में शहीद मेले के आयोजन कुरई विकासखण्ड के ग्राम टुरिया में शुक्रवार 9 अक्टूबर को किया गया। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष यह कार्यक्रम संक्षिप्त रूप पूर्णत: मानक सावधानी के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा ग्राम टुरिया पहुंचकर जंगल सत्याग्रह में वीरगति को प्राप्त हुए आदिवासी शहीद श्रीमती रेनो बाई, श्रीमती मुड्डे बाई, श्रीमती देभो बाई एवं श्री बिरझु भोई के सम्मान में निर्मित शहीद स्मारक में दीप प्रज्जवलित एवं श्रध्दासुमन अर्पित किये तथा उन्होंने शहीदों के परिजनों को साल श्रीफल देकर सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिलापंचायत सिवनी श्री सुनील दुबे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती सोनल मरावी, सहायक आयुक्त श्री सतेन्द्र मरकाम तथा जिला कोषालय अधिकारी श्री आर.एस. डुडवे सहित अन्य अधिकारियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related