HomeदेशMonali Thakur के पिता और प्लेबैक सिंगर शक्ति ठाकुर का निधन, ममता...

Monali Thakur के पिता और प्लेबैक सिंगर शक्ति ठाकुर का निधन, ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

Date:

नई दिल्ली। सिंगर मोनाली ठाकुर के पिता शक्ति ठाकुर का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। मोनाली ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक नोट लिखकर पिता को याद किया और श्रद्धांजलि दी।

मोनाली ने लिखा- ”श्री शक्ति ठाकुर। मेरे पिता। मेरे सब कुछ। मेरे अस्तित्व का केंद्र। मेरे सबसे बड़े आलोचक और प्रशंसक और मेरे गुरु। मेरे सिर पर दिव्य हाथ। मेरे बाबा। कल छोड़कर चले गये। मैंने उनसे ज़्यादा दयालु और विनम्र व्यक्ति नहीं देखा। उनकी विनम्रता मुझे जीवनभर चकित करती रही। मैंने आपकी वजह से सपने देखना शुरू किया था बाबा। अपने हुनर और ख़ुशमिज़ाजी से आप जादू फैलाते थे। आपकी ताक़त ने मुझे ताक़तवर होना सिखाया। मेरा दिल टूट गया है, लेकिन मुझे आप पर गर्व है।

मैं जीवन में जो कुछ करूंगी, आपको उस पर गर्व होगा। मैं आपके क़दमों को फॉलो करती रहूंगी। मैं आपकी आभारी हूं और हमेशा रहूंगी। मैं जानती हूं कि इस धरती पर ऐसा कोई नहीं है, जो मुझे आपकी तरह प्यार करे और आप अभी भी करते हो। यहां तक कि जाते समय भी आपने हमें कोई कष्ट नहीं दिया।

आप एक राजा की तरह रुख़सत हो गये। आपको एक एंजल की तरह महसूस करती हूं, क्योंकि अभी भी नेगेटिविटी से मेरी रक्षा करने के लिए मेरे पास हो। मुझे सही रास्ता दिखाते हो। छोटू आपकी ख़ातिर मजबूत रहेगी। आपको मेरा प्रणाम है। आप बिना कष्ट के चले गये, क्योंकि भगवान ख़ूबसूरत आत्माओं को ध्यान रखते हैं। मेरे बाबा, ठीक से रहना। एक दिन आपकी छोटू आपसे मिलेगी। बहुत सम्मान।”

शक्ति ठाकुर, बंगाली फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने-माने गायक और कलाकार थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया- ”शक्ति ठाकुर के निधन की ख़बर से दुखी हूं। बंगाली और हिंदी फ़िल्मों के विख्यात सिंगर और एक्टर। शक्ति ठाकुर ने अस्सी के दशक में आधुनिक संगीत कलाकार के तौर पर ख्याति प्राप्त की थी। उनकी मृत्यु संगीत की दुनिया की अपूर्णीय क्षति है।”

शक्ति ठाकुर ने 1976 की फ़िल्म हारमोनियम से करियर शुरू किया था। अस्सी के दौर में उन्होंने कई बंगाली फ़िल्मों को अपनी आवाज़ दी। मोनाली ने इसी साल अमेज़न प्राइम पर आयी शकुंतला देवी के गाने झिलमिल पिया को आवाज़ दी थी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...