Homeसिवनीसिवनी कोरोना न्यूज़: आज 17 नये कोरोना मरीज मिलें, 29 स्वस्थ,...

सिवनी कोरोना न्यूज़: आज 17 नये कोरोना मरीज मिलें, 29 स्वस्थ, वहीं 203 एक्टिव केस

Date:

सिवनी : सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की विगत देर रात प्राप्त रिपोर्ट में 17  नये मरीज मिले हैं।

जिसमें लखनादौन विकासखण्ड के ग्राम सनाईडोंगरी में 1, घंसौर विकासखण्ड के ग्राम बारगांव में 2 मरीज, बरघाट विकासखण्ड के ग्राम केकदई में 1 मरीज, ग्राम साल्हेखुर्द में 1 तथा बरघाट मुख्यालय में 1 मरीज पॉजिटिव पाया गया है। इसी तरह केवलारी विकासखण्ड के खैरापलारी में 2 मरीज, सिवनी नगरीय क्षेत्र पुलिस लाईन में 1, बरापत्थर में 3, शांति चौक में 1, टैगोर वार्ड में 1 एवं संजय वार्ड में 1 मरीज, ग्राम बण्डोल में 1, ग्राम नगझर में 1 मरीज पॉजिटिव पाया गए हैं। वही विगत दिवस 29  मरीज पूर्णत: ठीक हो चुके हैं ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 20845 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। जिसमें से 1043  कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। 833  मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं । कोरोना के 203 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 168  मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related