पाकिस्तान में सिख युवती का अपहरण, जबरदस्ती निकाह करवाकर धर्म परिवर्तन

Date:

इस्लामाबाद: भारत में अल्पसंख्यकों की कथित बदहाली के मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले पाकिस्तान में हिंदू, सिख और ईसाइयों की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है. पाकिस्तान के इस्लामिक कट्टरपंथियों ने अब गुरुद्वारा पंजा साहिब के ग्रंथी की बेटी का अपहरण कर लिया है. अपहरण के बाद  उसका एक मुस्लिम युवक के साथ जबरन निकाह करवाकर मजहब बदलवा दिया गया है.  

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रहने वाली युवती (22)  31 अगस्त की रात 10 बजे कूड़ा  डालने के लिए घर से बाहर गई थी. उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी. जब बेटी का कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने इमरान मसीह नाम के एक ईसाई युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की लेकिन कुछ पता नहीं चला.

अगले दिन पुलिस ने परिवार को बताया कि युवती ने एक मुस्लिम युवक के साथ निकाह कर लिया है. साथ ही कलमा पढ़कर मुसलमान बन गई है. पिता का कहना है कि पुलिस का दावा झूठा है. उसका अपहरण करके उसे जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया है. पिता ने अटक के डिप्टी कमिश्नर के यहां बेटी के अपहरण की शिकायत दी लेकिन पुलिस प्रशासन ने कोई एक्शन लेना गवारा नहीं किया है. 

पाकिस्तान के सत्तातंत्र से निराश होकर पिता ने अब भारत से मदद की गुहार लगाई है. पिता ने कहा कि हमने भारत के पाकिस्तान डेस्क के संयुक्त सचिव जेपी सिंह से इस मामले को पाकिस्तान सरकार के सामने उठाने की अपील की है. पिता ने आशंका जताई कि उनकी बेटी का हाल भी जगजीत कौर जैसा हो सकता है. जगजीत कौर का भी अपहरण कर जबरन मुस्लिम युवक से निकाह और धर्म परिवर्तन करवा दिया गया. उसके बाद से वह आज तक परिवार को नहीं मिली है.  

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...