HomeदेशRajyasabha में अभद्र व्यवहार : 8 सांसदों को किया गया निलंबित

Rajyasabha में अभद्र व्यवहार : 8 सांसदों को किया गया निलंबित

Date:

नई दिल्ली: रविवार को राज्यसभा में विपक्ष के संजय सिंह (Sanjay Singh) और डेरेक ओ ब्रायन (Dereck O brian) समेत कई राज्यसभा सदस्यों ने बेहद अमर्यादित और शर्मनाक आचरण किया था. TMC सांसद ने तो उपसभापति के आसन से रुलबुक को उठाकर उसे फाड़ दिया था. विपक्षी सांसदों के इस शर्मनाक व्यवहार पर राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू (Vainkaiya Naidu) बहुत नाराज हैं. उन्होंने अभद्र सांसदों को सबक सिखाते हुए 7 दिन के लिए निलंबित कर दिया है.

कृषि विधेयक का विरोध करते समय विपक्षी सांसद भूले मर्यादा

आपको बता दें कि कल राज्यसभा में जो हुआ वो पहले संसद के उच्च सदन में पहले कभी देखने को नहीं मिला. जिस तरह विपक्ष के सांसदों ने कृषि विधेयक के विरोध में वेल में आकर हंगामा किया और रूल बुक फाड़ने का प्रयास किया उस पर कड़ी कार्यवाही की गई है. AAP सांसद संजय सिंह ने तो अपनी कुर्सी की माइक ही तोड़ डाली.

Rajyasabha में अभद्र व्यवहार 8 सांसद किये गए सस्पेंड

गौरतलब है कि राज्यसभा स्पीकर वेंकैया नायडू ने कल हंगामा करने वाले 8 सांसदों को सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया है. टीएमसी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन, आप के संजय सिंह सहित राजीव साटव को भी निलंबित किया गया है.

इन सांसदों पर चला सभापति का डंडा

देश के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने 8 उद्दंड सांसदों को कड़ी सजा दी है. उन्होंने जिन सांसदों को निलंबित किया है उनमें तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन सहित आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, कांग्रेस के राजीव साटव, सैयद नासिर हुसैन, रिपुन बोरा और सीपीआई (एम) से केके रागेश और एल्मलारान करीम के नाम हैं. कल उपसभापति हरिवंश के सामने इन सांसदों के दुर्व्यव्हार के चलते उन पर ये कड़ी कार्रवाई की गई है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related