Homeबॉलीवुड'दिल बेचारा' रिलीज होगी OTT पर लेकिन अधूरे रह गए ये 4...

‘दिल बेचारा’ रिलीज होगी OTT पर लेकिन अधूरे रह गए ये 4 प्रोजेक्‍ट

Date:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) चले गए. बॉलीवुड (Bollywood) समेत उनकी लंबी फैन फॉलोइंग ने उन्‍हें दुखी मन से अंतिम विदा दी. अपने फिल्‍मी करियर में सुशांत ने कई यादगार फिल्‍में (Sushant Singh Rajput’s Films) दीं.

‘दिल बेचारा’ रिलीज होगी OTT पर लेकिन अधूरे रह गए ये 4 प्रोजेक्‍ट

नई दिल्‍ली: सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) चले गए. बॉलीवुड (Bollywood) समेत उनकी लंबी फैन फॉलोइंग ने उन्‍हें दुखी मन से अंतिम विदा दी. अपने फिल्‍मी करियर में सुशांत ने कई यादगार फिल्‍में (Sushant Singh Rajput’s Films) दीं. जिसमें बायोपिक ‘एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी’, ‘केदारनाथ’ और ‘छिछोरे’ आदि शामिल हैं. सुशांत अपने पीछे कुछ अधूरी फिल्‍में भी छोड़ गए हैं. 

आइए जानते हैं, उन फिल्‍मों के बारे में…
1. दिल बेचारा
2012 में आई जॉन ग्रीन के नॉवल पर बनी हॉलीवुड फिल्‍म ‘द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स’  की हिंदी रीमेक ‘दिल बेचारा’ (Dil Bechara) नाम से बनी है. यह दो कैंसर पेशेंट्स की कहानी है, जो एक-दूसरे के साथ प्रेम में पड़ जाते है. ये फिल्म बनकर तैयार है और जल्द ही एक ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज़ हो सकती है. इसमें सुशांत के साथ ‘रॉकस्टार’ में हीर (नर्गिस) की छोटी बहन का रोल करने वाली संजना सांघी नज़र आएंगी. यह फिल्‍म मुकेश छाबड़ा के निर्देशन में बनी है. 

2. राइफलमैन
यह फिल्‍म 1962, इंडिया-चाइना वॉर के हीरो राइफलमैन जसवंत सिंह पर बनी है. जो कि युद्ध में अपने दो साथी जवानों के शहीद होने के बाद  72 घंटे तक अकेले चीनी सेना की एक टुकड़ी से लड़ते रहे थे. इस दौरान उन्होंने 300 से ज़्यादा चीनी सैनिक मार गिराए थे. फिल्म में सुशांत महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह का रोल करने वाले थे. फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ इसका एक टीज़र भी रिलीज़ हो चुका था.

3. इमरजेंस
ये एक साइंस-फिक्शन फिल्म थी. जो कि चार साइंटिस्टों के बारे में है जो दुनिया को बचाने के लिए एक पैंडेमिक से लड़ रहे हैं. फिल्‍ममेकर आनंद गांधी इस स्क्रिप्‍ट पर 5 साल से काम कर रहे थे. अभी जब पूरी दुनिया में कोरोना वायरस महामारी फैली तो आनंद ‘इमरजेंस’ की स्क्रिप्ट इसके लिहाज से बदल रहे थे. स्क्रिप्ट पर काम करने के दौरान ही उन्होंने इसमें काम करने के लिए सुशांत को अप्रोच किया था. और माना जा रहा था कि वो ये फिल्म करने को तैयार थे. कुछ दिन पहले ही सुशांत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आनंद गांधी का एक वीडियो भी पोस्ट किया था.

4. 12 एपिसोड सीरीज़
सुशांत इनसेई के फाउंडिंग मेंबर वरुण माथुर के साथ एक 12 एपिसोड की सीरीज़ पर काम कर रहे थे. यह बायोग्राफिकल सीरीज है, जिसमें वो चाणक्य से लेकर रबिंद्रनाथ टैगोर और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम आदि के किरदार निभाने वाले थे.

5. पानी
इसके अलावा सुशांत मशहूर फिल्ममेकर शेखर कपूर के साथ एक फिल्म पर काम कर रहे थे. इसका नाम ‘पानी’ था. ये फिल्म उस स्थिति पर बनी थी जब धरती पर पानी खत्म खत्म होने की कगार पर है. इस प्रोजेक्टर के लिए बहुत सारी तैयारियां, रिसर्च और रिहर्सल्स हुईं. लेकिन बाद में प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स ने इस प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच लिया और फिल्म लटक गई.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शेखर कपूर ने बेहद भावुक ट्वीट किया. उन्‍होंने लिखा, ” कई बार तुम मेरे कंधे पर सिर रखकर रोया करते थे. मैं तुम्‍हारी हालत जानता था, काश मैं तुम्‍हारी परेशानी के दौर में तुमसे बात कर लेता.”

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related