Homeमध्य प्रदेशMP उपचुनाव : BJP नेताओं की प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक ने पकड़ा...

MP उपचुनाव : BJP नेताओं की प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक ने पकड़ा तूल

Date:

भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं की तरफ से प्रशासनिक अधिकारियों को अपने आवास पर बुलाकर निर्देशित करने और भ्रमण के दौरान अधिकारियों को साथ लेकर जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. इस पर कांग्रेस (Congress) ने चुनाव आयोग सहित संभाग कमिश्नर से शिकायत की है. साथ ही कांग्रेस ने इस प्रकार की व्यवस्था को बंद किए जाने की मांग की है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आने वाले समय में इन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं. ऐसे में ये लोग कहीं न कहीं संभावित प्रत्याशी मतदाताओं को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह (RP Singh) ने पिछले दिनों पूर्व मंत्री इमरती देवी, पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह और पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल के अधिकारियों के साथ मीटिंग को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने शिकायत में कहा था कि ये नेता वर्तमान में किसी भी संवैधानिक पद पर नहीं हैं. इसके बावजूद भी यह लोग प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित करने का काम कर रहे हैं. जबकि भारतीय संविधान में इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं है.

वहीं कांग्रेस की शिकायत पर पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल (Munna Lal Goyal) का कहना है कि उनके इलाके में यदि कोई समस्या होती है, तो वे अधिकारियों से मिलने जाते हैं, ताकि समस्याओं का समाधान हो सके. पूर्व विधायक ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस केवल राजनीति करना जानती है. कांग्रेस को जनता की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है.

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री इमरती देवी, पूर्व मंत्री प्रद्युम्न सिंह और पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल कांग्रेस पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं और वर्तमान में ये लोग किसी भी संवैधानिक पद पर नहीं हैं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related