Homeमहाराष्ट्रमुंबई: कांदिवली में अचानक गिरा जर्जर मकान, 12 लोग बचाए गए, रेस्क्यू...

मुंबई: कांदिवली में अचानक गिरा जर्जर मकान, 12 लोग बचाए गए, रेस्क्यू जारी

Date:

मुंबई के कांदिवली में रविवार को अचानक एक मकान के गिरने से कई लोगों के मलबे में दबने की खबर सामने आई है। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन के लोगों ने एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

मुंबई
कोरोना के संक्रमण काल से जूझ रही मुंबई में रविवार सुबह एक दुर्घटना की खबर सामने आई है। मुंबई में रविवार को सुबह एक जर्जर मकान के क्षतिग्रस्त होने के बाद इसमें मौजूद कई लोग मलबे में दब गए। इसकी जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों और पुलिस ने एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस हादसे के बाद कई घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रशासन ने कुल 12 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुंबई में आपदा प्रबंधन विभाग के कंट्रोल रूम को सुबह 6.10 बजे ये सूचना मिली थी की कांदिवली वेस्ट की साबरिया मस्जिद के पीछे मौजूद एक मकान अचानक गिर गया है।

अभी भी कई लोगों के फंसे होने का शक
इस घटना की जानकारी के तुरंत बाद मौके पर आपदा प्रबंधन विभाग की टीमों और पुलिस को भेजा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों और एजेंसियों की मदद से मौके पर मौजूद तीन लोग बाहर निकाल लिए गए। इसके बाद 9 और लोग मलबे से बाहर निकाले गए।

मौके पर भेजी गई एनडीआरएफ की टीम
अधिकारियों ने बताया कि स्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी भेजा जा रहा है, जिससे कि घटना के बाद फंसे लोगों तक जल्द मदद पहुंचाई जा सके। अब तक मलबे में फंसे 12 लोगों को बाहर निकाला गया है और किसी अन्य के भी फंसे होने के आशंका में उनकी तलाश की जा रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related