Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश : 50 IAS अफसरों के Transfer पर कांग्रेस - शिवराज...

मध्य प्रदेश : 50 IAS अफसरों के Transfer पर कांग्रेस – शिवराज शासन में चलता है ट्रांसफर उद्योग

Date:

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ट्वीट किया, ‘लॉकडाउन में तो अभी सब कुछ बंद है, फिर भी अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर रोज नित नए प्रयोग हो रहे हैं. मंत्रिमंडल के पहले सभी मलाईदार विभागों में अपने चहेते अधिकारियों की पोस्टिंग. एक बार फिर लौटी अधिकारियों की सरकार.’

भोपाल: शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के डेढ़ महीने बाद मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल को अंजाम दिया है. शनिवार देर रात मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा के (IAS) 50 अधिकारियों का ट्रांसफर किया. विभिन्न विभागों के सचिव से लेकर कई संभागों के कमिश्नर तक बदले गए हैं.

वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों के देर रात किए गए तबादले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शिवराज पर हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने शिवराज सरकार पर मध्य प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चालू करने का आरोप लगाया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘लॉकडाउन में तो अभी सब कुछ बंद है, फिर भी अधिकारियों की पोस्टिंग को लेकर रोज नित नए प्रयोग हो रहे हैं. मंत्रिमंडल के पहले सभी मलाईदार विभागों में अपने चहेते अधिकारियों की पोस्टिंग. एक बार फिर लौटी अधिकारियों की सरकार.’

https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1259180861154418688

दरअसल, कमलनाथ के नेतृत्व में 15 महीने चली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में अधिकारियों के तबादले पर भाजपा हमेशा हमलावर रहती थी. भाजपा तब कमलनाथ पर आरोप लगाती थी कि उनकी सरकार प्रदेश में तबादला उद्योग चला रही है. अब शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अफसरों के तबादले शुरू कर दिए हैं. आइए जानते हैं मध्य प्रदेश में किन अधिकारियों के हुए तबादले…

अधिकारियों के नाम विभाग और विभाग

1. कल्पना श्रीवास्तव (पीएस, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण)
2. मनु श्रीवास्तव (प्रसाशकीय सदस्य, राजस्व मंडल)
3. मनोज गोविल (पीएस, वाणिज्य कर)
4. अशोक शाह (पीएस, महिला एवं बाल विकास निगम)
5. पंकज राग (पीएस, खेल एवं संसदीय विभाग)
6. मलय श्रीवास्तव (पीएमस, पीएचई एवं पर्यावरण विभाग)
7. राजेश राजौरा (पीएस, श्रम)
8. एम गोपाल रेड्डी (अध्यक्ष, राजस्व मंडल)
9. आईसीपी केशरी (उपाध्यक्ष, नर्मदा घाटी)
10. अनुराग जैन (एसीएस, वित्त के साथ योजना)
11. मोहम्मद सुलेमान (एसीएस, स्वास्थ्य)
12. विनोद कुमार (एसीएस, जीएडी)
13. जेएन कंसोटिया (एसीएस, पशुपालन)
14. करलिन खोंगवार (पीएस, तकनीकी शिक्षा और हाउसिंग बोर्ड-प्रभार)
15. अमित राठौर (पीएस, वित्त)
16. फैज अहमद किदवई (पीएस, स्वास्थ्य)
17. नीतेश कुमार व्यास (पीएस, नगरीय विकास)
18. डीपी आहूजा (पीएस, जल संसाधन)
19. प्रतीक हजेला (पीएस, सामाजिक न्याय)
20. शिवशेखर शुक्ला (पीएस, नागरिक आपूर्ति के साथ संस्कृति)
21. पल्लवी जैन गोविल (पीएस, आदिम जनजाति)
22. संजय कुमार शुक्ला (पीएस, उद्योग व चिकित्सा शिक्षा-प्रभार)
23. अनुपम राजन (पीएस, उच्च शिक्षा और जनसंपर्क-प्रभार)
24. नीरज मंडलोई (पीएस, पीडब्ल्यूडी)
25. संजय दुबे (पीएस, उर्जा)
26. डॉ जे विजय कुमार (संचालक, लोक स्वास्थ्य और पब्लिक हेल्थ सर्विसेस कॉर्पोरेशन का प्रभार)
27. विशेष गढ़पाले (एमडी, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी)
28. कृष्णगोपाल तिवारी (उप सचिव, सामाजिक न्याय)
29. छवि भारद्वाज (मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन)
30. शशांक मिश्रा (सीईओ, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण)
31. स्वतंत्र कुमार सिंह (अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास)
32. स्वाति मीणा नायक (संचालक, महिला एवं बाल विकास)
33. श्रीमन शुक्ला (एमडी, एमपीआरडीसी)
34. सुदाम पी. खाड़े (अपर सचिव, जनसंपर्क और एमडी माध्यम)
35. रवींद्र सिंह (ओएसडी, राज्य सूचना आयोग)
36. आशीष सक्सेना (एमडी तिलहन उत्पादक संघ का प्रभार)
37. डॉ श्रीनिवास शर्मा (सचिव, जीएडी)
38. रवींद्र कुमार मिश्रा (आयुक्त, रेशम)
39. नरेश पाल कुमार (आयुक्त, शहडोल संभाग)
40. अजीत कुमार (आयुक्त, नगर और ग्राम निवेश)
41. राजीवचंद्र दुबे (आयुक्त आबकारी)
42. मोहनलाल मीना (एमडी, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड)
43. राजेश बहुगुणा (सदस्य, राजस्व मंडल)
44. पी. नरहरि (एमडी, मार्कफेड और आयुक्त नगरीय प्रशासन का प्रभार)
45. रेनू तिवारी (आयुक्त, सामाजिक न्याय)
46. डॉ एमके अग्रवाल (सचिव, आयुष विभाग)
47.सोनाली पोंक्षे वायंगणकर (संचालक, प्रशासन अकादमी)
48. सुखवीर सिंह (सचिव, खनिज)
49. केके सिंह (जीएडी के प्रभार से मुक्त)
50. एमबी ओझा (कमिश्नर. चंबल संभाग का प्रभार)

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related