Homeमध्य प्रदेशMP: कमलनाथ के इस्तीफे के तुरंत बाद मंत्री प्रदीप जायसवाल BJP के...

MP: कमलनाथ के इस्तीफे के तुरंत बाद मंत्री प्रदीप जायसवाल BJP के साथ

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने आज मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया. इसके तुरंत बाद निर्दलीय विधायक और कमलनाथ सरकार के मंत्री प्रदीप जायसवाल ने पाला बदल लिया है.

Date:

भोपाल. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने आज मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया. इसके तुरंत बाद निर्दलीय विधायक और कमलनाथ सरकार के मंत्री प्रदीप जायसवाल ने पाला बदल लिया है. प्रदीप जायसवाल ने कहा, “जब तक कमलनाथ जी थे तब मेरा उनको समर्थन था लेकिन अब मैं नई सरकार को समर्थन दूंगा.”

बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी (BJP) में शामिल होने के बाद कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि सिंधिया के साथ प्रदेश कांग्रेस के 22 विधायकों ने कांग्रेस से बागी होकर अपने त्यागपत्र दे दिए थे.

निर्दलीय विधायक और मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा, “जब तक कमलनाथ जी थे तो मेरा उनको समर्थन था लेकिन अब जो भी नई सरकार होगी उसे मेरा समर्थन होगा. कांग्रेस की लड़ाई और गुटबाजी से उनकी सरकार जा रही है. मेरी बीजेपी नेताओं से बात हुई है मैंने कहा है कि मेरा मान सम्मान जो यहां था वो वहां भी मिलना चाहिए.”

22 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने के बाद मध्य प्रदेश में कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आ गई थी. मध्य प्रदेश असेंबली में 230 विधायकों की कुल संख्या में 2 विधायकों की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है और इनकी सीटों पर उपचुनाव होने हैं. इस तरह मध्य प्रदेश विधानसभा में अब 206 विधायक ही बचे हैं.

यानी बहुतम का आकंड़ा 104 है. भाजपा के पास 107 विधायक हैं, यानी बहुमत के आंकड़े से 3 ज्यादा. कांग्रेस केपास अपने 92 विधायक हैं. अगर 4 निर्दलीय, सपा के 2 और बसपा का 1 विधायक कमलनाथ सरकार को अपना समर्थन दे भी दें तो संख्या 99 ही पहुंचेगी, यानी बहुमत से 5 कम. ऐसी स्थिति में कमलनाथ की सरकार गिरनी लगभग तय है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...