सिवनी में CAA के समर्थन में आयोजित हुई तिरंगा रैली, केंद्रीय मंत्री हुए शामिल वीडियो देखे

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read

सिवनी : मध्यप्रदेश के जिला मुख्यालय सिवनी में नागरिक परिषद्‌ संगठन के द्वारा नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में विभिन्न वर्गो, समाजों, धर्मों से सहमति प्राप्त कर आज 24 जनवरी 2020 को एक नागरिक रैली का आयोजन किया गया, जहाँ दोपहर 12 बजे से ही मिशन स्कूल ग्राउंड में लोगों का इकट्टा होना प्रारंभ हो गया।

सिवनी नागरिक परिषद के संयोजक प्रदीप बैस ने बताया कि हमारे पडोसी देशों अफानिस्तान, पाकिस्तान व बंगलादेश में अल्पसंख्यकों के साथ धार्मिक आधार पर अनेक अत्याचार किये जा रहे है इस कारण से अपना घर, दुकान सब कुछ छोडकर अनेकों बंधुओं को मजबूरीवश भारत में शरण लेनी पडी है और ये लोग भारत में रहकर झुग्गी झोपडियों में रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे है , इन्ही लोगों के लिये केन्द्र सरकार ने भारत की नागरिकता प्रदान करने के लिए सीएए कानून पारित किया है।

इस कानून के समर्थन में अनेक जाति, बिरादरी, सामाजिक संगठनों, किसान, मजदूर, व्यापारी संगठनों , विद्यार्थी संगठनों के लोग नागरिक रैली में शामिल हुए . 1 किलोमीटर लम्बा तिरंगा बनवाया गया यह रैली मिशन स्कूल ग्राउंड से प्रांरभ होकर शहर के अनेक मार्गों में भ्रमण कर पुनः मिशन स्कूल ग्रांउड में समाप्त हुई इस नागरिक रैली के लिए 1 किलोमीटर लम्बा तिरंगा बनवाया गया

बता दें कि इस रैली में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते,सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन , केवलारी विधायक राकेश पाल, राजेश त्रिवेदी सहित जिले के भाजपा नेता मौजूद रहे जिन्होने मंच के माध्यम से राष्ट्रीय हित में सीएए को समर्थन देने की लोगों से अपील की। वहीं कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों राजगढ़ जिले में सीएएए के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए दुव्र्यव्हार को लेकर भी भाजपाईयों में आक्रोश देखा गया, वहीं नेताओं ने मंच के माध्यम से कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए जनहित विरोध सरकार बताया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *