Homeसिवनीसिवनी: शादी से लौटते समय दर्दनाक सड़क हादसा, डूंडासिवनी निवासी जंघेला दंपत्ति...

सिवनी: शादी से लौटते समय दर्दनाक सड़क हादसा, डूंडासिवनी निवासी जंघेला दंपत्ति की मौत

Seoni Accident News: : शादी से लौटते समय दर्दनाक सड़क हादसा, डूंडासिवनी निवासी जंघेला दंपत्ति की मौत

Date:

सिवनी: सिवनी ज़िला मुख्यालय के डूंडासिवनी कबीर वार्ड निवासी जंघेला दंपति गुरुवार को बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत राहीवाडा लॉन में आयोजित एक शादी समारोह से लौटते समय बस की टक्कर से मौत हो गई।

शुक्रवार को जिला अस्पताल सिवनी के पोस्टमार्टम कक्ष में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भजनलाल जंघेला अपनी पत्नी शांति बाई जंघेला के साथ एक बाइक में सवार होकर डूंडासिवनी कबीर वार्ड से शादी समारोह के लिए निकले।

बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत राहीवाडा लॉन में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के बाद सिवनी वापस लौटते समय राहीवाडा के पास सिवनी से जबलपुर दिशा की ओर जा रही बस की टक्कर से दोनों का निधन हो गया।

भजनलाल की तीन बेटी व दो बेटे हैं। सड़क दुर्घटना में माता-पिता की मृत्यु के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

View this post on Instagram

A post shared by Khabar Satta (@khabarsatta)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related