Homeसिवनीसिवनी पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ: बोले सिवनी से मेरा पुराना संबंध है,...

सिवनी पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ: बोले सिवनी से मेरा पुराना संबंध है, मैनें कौन सा पॉप किया – कमलनाथ

Date:

सिवनी। मध्यप्रदेेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार को ग्राम उड़ेपानी में पत्रकार वार्ता के बाद कांग्रेस संगठन के मंडलम, सेक्टर, बीएलए एवं मोर्चा, प्रकोष्ट व विभाग के जिला अध्यक्षों की बैठक में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने आम सभा को सम्बोधित किया।

ग्राम उड़ेपानी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकावार्ता में कहा कि दीपक जोशी जी ने कांग्रेस में प्रवेश किया, जिस प्रकार से मीडिया को प्रकाशित करना चाहिए था, वो नहीं हुआ, दीपक जोशी जी ने जो भाषण दिया उससे मीडिया ने परहेज किया है, उसके बारे में लिखन या ब्राडकास्ट करने का। ये बात आपकों अहसास करना चाहिए।

दीपक जोशी का कांग्रेस में शामिल हुए है ये तो ट्रेलर है, आगे देखिए क्या होता हैं। आगे कहा कि आज मध्यप्रदेश की स्थिति आपके सामने है, आदिवासियों पर अत्याचार, दलितों अपराध, महिला अपराध, बलात्कार में मध्यप्रदेश देश में नबंर वन है ये मैं नहीं कह रहा सेंट्रल गर्वमेंट के आकंडे है।

बेरोजगारी में मध्यप्रदेश देश में नंबर वन है। शिवराज सिंह चौहान कहते रहते है कि प्रदेश के 1 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, ये सारी बाती झूठी है।

कमलनाथ ने आगे बताया कि सिवनी जिले में ही देख लीजिए पानी, बिजली की समस्या बनी हुई है यहां इंजीनियरिंग कालेज नहीं है। मध्यप्रदेश में सिवनी जिला इकलौता जिला होगा जहां अस्पताल में स्टाप नहीं है, ये पिछले 18 साल का परिणाम है कि सिवनी सिचांई विहीन, उद्योग विहीन है, सुविधा विहीन अस्पताल है। यहां पर स्कूल की छत लीक नहीं होती लेकिन स्कूलों के पेपर लीक होते है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में एक चीज की सुनामी जरूर है भ्रष्टाचार की सुनामी, मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार की एक व्यवस्था बनायी गई है। सरकार ने 30 हजार करोड़ का कर्जा लिया। मैं पूछता हूं सिवनी को इससे कोई लाभ हुआ है, इसका उपयोग टैंडर निकालकर भ्रष्टाचार करने में हुआ हैं।

सिवनी में कुछ नहीं हुआ केवल भ्रष्टाचार की सुनामी आई हैं। आगे भी कर्ज का व्याज चुकाने के लिए कर्जा लेना होगा। ये तस्वीर आज सबके सामने है।

पूछे गए प्रश्न के उत्तर में कमलनाथ ने कहा है कि कर्नाटक में बजरंग दल के वेन करने की बात नहीं कही गई है। सुप्रीम कोर्ट के कहा है कि जो व्यक्ति व संस्था नफरत व सामाजिक विवाद फैलाते है उनके विरूद्ध कार्यवाही होना चाहिए। आम जनता भी कार्यवाही चाहती है।

भाईचारा जो हमारे देश की संस्कृति है

आम सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि हर चुनाव का बहुत मायने होता हैं और पांच माह बाद जो चुनाव हैं, उसका बहुत बड़ा मायने हैं। इस चुनाव में आज हमारे सामने है कि हम अपनी संस्कृतिक को कैसे जीवित रखें।विश्व में कोई ऐसा देश नहीं है, जहां इतनी धर्म हों, इतनी भाषाएं हों, इतनी जाति के लोग हैं। हर गांव में विभिन्न धर्म के लोग हैं। भाईचारा जो हमारे देश की संस्कृति है।

हम दिल जोड़ते हैं, रिश्ता जोड़ते हैं, संबंध जोड़ते हैं, गांव को जोड़कर रखते हैं। आज इस संस्कृति पर हमला शुरू हुआ है, कैसे नफरत फैलाई जाएं, लोगों को बांटा जाए। भारत का संविधान पूरे विश्व में मशहूर है, पर यह संविधान गलत हाथों में चला तो क्या होगा? तमिलनाडू में हिन्दी विवाद, पंजाब में खालिस्तान के नारे।

आप पढ़ रहे हैं मणिपुर में बीते सात दिनों में क्या हो रहा हैं। विभिन्न जातियों के बीच में विवाद, हिंसा। कितने सारे लोग मारे गए मणिपुर में। हमारे देश की संस्कृति कहां जा रही हैं। हम सबको रक्षक बनना पड़ेगा, ये हमारे सामने चुनौती है।

मैनें कौन सा पॉप किया

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 माह की सरकार में ढाई माह तो लोक सभा आचार संहिता में निकल गए हैं। कांग्रेस ने सरकार में आदेश ही पहली किस्त में प्रदेश के 27 लाख किसानों का कर्जा माफ करने का काम किया। इसमें सिवनी के 62 हजार किसानों का कर्ज माफ किया गया।

मैंने 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी, कौन सा पा किया? मैंने गो शाला का निर्माण किया, एक हजार गोशाला बनावाए कौन सी गलती करी?, मैंने पेंशन बढ़ाई कौन सा पाप किया।

18 साल सरकार में रहने के बाद शिवराज जी मुझसे पूछते हैं कमल नाथ ने क्या कि मैं कहा जो कमल नाथ ने किया ये जनता आपको जवाब देंगी। कमल नाथ को जवाब देने की जरूरत नहीं है।

मध्यप्रदेश बन गया हड़ताल प्रदेश

कमलनाथ ने कहा कि चुनाव का समय आ रहे हैं अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जेब में नारियल रखकर घूम रहे हैं। जहां जाते हैं भूमिपूजन कर देते हैं, अब तो वे भूमिपूजन मंत्री बन गए हैं। मुझे दुख है, जहां विकास नहीं हुआ और मुख्यमंत्री वहां विकास यात्रा निकालते हैं। अब जनता आपसे हिसाब मांगेगी।

हम अपनी बहनों को 1500 रुपये प्रतिमाह देंगे। गैस सिलिंडर 500 रुपये में देंगे। पांच माह बचे हैं, इतनी सारी तस्वीर आपके सामने हैं। यह किसी उम्मीदवार का किसी पार्टी का नहीं सिवनी के भविष्य की बात हैं। हमारे छात्र, डाक्टर, अतिथि शिक्षक, संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हर वर्ग असंतुष्ठ हैं। मध्यप्रदेश हड़ताल प्रदेश बन गया हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश के सबसे भ्रष्ट प्रदेशों में मध्यप्रदेश को गिना जाता हैं। कोई यहां उद्योग के लिए निवेश नहीं करना चाहता हैं।

सिवनी से मेरा पुराना संबंध है

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि सिवनी से मेरा पुराना संबंध हैं। आज यह देखकर घोर निराशा होती हैं। यहां सिंचाई के साधन नहीं हैं, उद्योग नहीं हैं। इंजीनियरिंग कालेज तक नहीं हैं। रोजगार विहीन सिवनी में युवा भटक रहे हैं, ये सबसे बड़ी चुनौती है। सिवनी मेरा पड़ोसी जिला हैं, यहां से समर्थन मिलेगा तो मैं इसे छिंदवाड़ा से जोडूंगा। सिवनी मेले दिल और दिमाग में रहता है।

माचागोरा की परियोजना बन रही थी, तब मैंने पूछा था सिवनी को योजना से कितना पानी मिलेगा। इसको लेकर कई छिंदवाड़ा के लोग नाराज भी होते हैं। माचागोरा से जो लाभ मिलना था वह सिवनी को नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि नहरों की हालत खराब हैं, निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया है।

मंच पर बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले कुछ लोगों का कमल नाथ ने पार्टी में स्वागत किया।

आमसभा के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुरान विधायक अर्जुन सिंह काकोडिया, योगेन्द्र बाबा, पूर्व विधायक ठा. रजनीश सिंह, युवक कांग्रेस अध्यक्ष, आनंद पंजवानी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजा बघेल, चौधरी गंभीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य ,घनश्याम सनोडिया, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related