Homeमध्य प्रदेशEarthquake In Jabalpur: जबलपुर में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर...

Earthquake In Jabalpur: जबलपुर में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता दर्ज

Date:

Earthquake In Jabalpur: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर के साथ पचमढ़ी (Pachmarhi) में भी भूकंप के झटके महसूस हुए है।

जबलपुर संभाग (Jabalpur Division) के कुंडम, पनागर, चंदिया, शाहपुरा में भी इसका असर देखने को मिला। सुबह 11 बजे आए भूकंप की तीव्रता (earthquake intensity) रिक्टर स्केल (Richter scale) पर 3.6 मापी गई है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Centre for Seismology) से प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर में आया यह भूकंप जमीन के लगभग 23 किलोमीटर नीचे था जिसकी तीव्रता 3.6 रही थी।

9 दिन पहले ग्वालियर में आया था भूकंप

ग्वालियर में भी बीते दिनों भूकंप के झटके महसूस हुए थे ग्वालियर से दक्षिण पूर्व में 28 किलोमीटर दूर टेकनपुर इलाके में जमीन से 10 किमी नीचे गहराई में भूकंप का केंद्र रहा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक ग्वालियर में 4.0 रिएक्टर स्केल की तीव्रता वाला भूकंप आया था।

भूकंप का केंद्र ग्वालियर रहा, लेकिन इसका प्रभावित क्षेत्र भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया और शिवपुरी जिलों में भी रहा। ग्वालियर में भूकंप का केंद्र रहे टेकनपुर के आसपास के इलाकों में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए थे।

यह भी पढ़ें: भूकंप के दौरान सतर्कता से जुड़ी कुछ जरूरी बातें, जरूर पढ़े और सबके साथ शेयर जरूर करें

क्यों आते है भूकंप?

हमारी पृथ्वी निरंतर सूर्य के चारों एक ही गति से घूमती रहती है. जिससे कि पृथ्वी के हर हिस्से में सूर्य की रोशनी निश्चित मात्रा में पहुंच सके. इसी दौरान अगर पृथ्वी में घूमने में किसी तरह का परिवर्तन होता है, तो उससे हमें जमीन पर झटके महसूस होते हैं. आम तौर पर 5.0 से कम तीव्रता के भूकंप दर्ज किए जाते है, जो उतने हानिकारक नहीं होते हैं. 

कितनी देर तक आया भूकंप है खतरनाक?

सिवनी में भी पृथ्वी की गति में परिवर्तन के कारण ही भूकंप के झटके महसूस किए गए. सिवनी में अब तक सामान्य से कम गति के भूकंप दर्ज किए गए थे. जो कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ज्यादा खतरनाक नहीं होता है. वैज्ञानिकों ने भूकंप मापने के दो पैमाने बताए है, एक है भूकंप की तीव्रता यानी किस गति से भूकंप आया, और दूसरा है समय अंतराल अर्थात कितनी देर तक भूकंप आया. 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related