Homeमध्य प्रदेशMP: देश में सबसे पहली होली मनी बाबा महाकाल के दरबार में,...

MP: देश में सबसे पहली होली मनी बाबा महाकाल के दरबार में, रंग और फूलों से सरोबर हुए बाबा महाकाल

MP: The first Holi Mani in the country in the court of Baba Mahakal, Baba Mahakal drenched in colors and flowers

Date:

उज्जैन। भारत देश में आज 2023 की सबसे पहले होली बाबा महाकाल के दरबार में मनाई गयी. आज 06 मार्च सोमवार को शाम के समय परंपरागत तौर तरीकों के साथ संध्या के समय होने वाली बाबा महाकाल की आरती में बाबा महाकाल को अबीर, गुलाल लगाया गया.

श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन परंपरागत रूप से पंचांग के अनुसार आज 06 मार्च की शाम संध्या आरती में बाबा श्री महाकाल को मंदिर में अर्पित होने वाले फूलों से बना गुलाल तथा शक्कर की माला अर्पित की गई अन्य मंदिरों में भी गुलाल अर्पित किया गया।

बाबा महाकाल की संध्या-आरती के बाद शासकीय पुजारी घनश्याम शर्मा व अन्य पुजारी, पुरोहित गणों के द्वारा होलिका पूजन की शुरुवार की गयी, होलिका पूजन के बाद मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन श्री महाकाल मन्दिर प्रांगण में किया गया।

होलिका दहन के बाद स्थित भक्तों और पुजारियों ने फूलों और गुलाल से होली खेली. और मंगलवार यानी 7 मार्च को प्रातः धुलेंडी होंगी. श्री महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि बाबा श्री महाकाल को सात मार्च प्रातः भस्म आरती में विशेष पुष्प -गुलाब ( श्री महाकालेश्वर मंदिर में अर्पित फूलों से बनाया गया गुलाल ) अर्पित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related