सिवनी: महाशिवरात्रि से पूर्व हुई 51 फीट ऊंची शिव प्रतिमा स्थापित, उमड़ा जनसैलाब

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

Follow Us
Seoni Shiv Pratima 51 Feet

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

सिवनी। सिवनी से पीजी कॉलेज मुंगवानी रोड पर 8 किलोमीटर दूर तिघरा से लेफ्ट 1 किलोमीटर दूर गांव धतुरिया में 51 फीट विशाल शिव प्रतिमा स्थापित की गई है। शुक्रवार को यहां त्रिशूल की स्थापना के साथ ही शिव की विधि-विधान से पूजा पाठ की गई।

सार्वजनिक शिव मंदिर समिति धतुरिया के अध्यक्ष नवीन बघेल, छपारा से आए नारायण प्रसाद शास्त्री व गांव के एसके बघेल, नयन बघेल सहित अन्य ग्रामवासियों ने बताया कि गांव धतुरिया में लगभग 10-12 एकड़ जमीन पर भगवान शिव की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है।

51 फीट ऊंचे विशाल शिव प्रतिमा की स्थापना के साथ ही यहां 12 फीट ऊंचे शिवलिंग की भी प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 16 फरवरी से शुरू किया गया।

शनिवार महाशिवरात्रि के दिन यहां शिव की विशेष पूजा पाठ प्रातः काल से ही शुरू हो जाएगी। विशालकाय शिव प्रतिमा के दर्शन के लिए आस-पास के गांव सहित सिवनी जिला व अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन गांव धतुरिया पहुंच रहे हैं।

यहां यज्ञशाला में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों ने हवन किया। वही हवन पूजन में नारायण प्रसाद शास्त्री बंजारी वाले के मार्गदर्शन में आचार्य राम जी महाराज अन्य ब्राह्मणों में अनिल शास्त्री, रविकांत पांडेय (प्रयाग), देवेश के द्वारा यहां धार्मिक आयोजन पूजा पाठ कराया जा रहा है।

सार्वजनिक शिव मंदिर समिति धतुरिया के अध्यक्ष नवीन बघेल, उपाध्यक्ष सुनील कुमार बघेल, कोषाध्यक्ष नयन सिंह बघेल, सचिव जयंत बघेल अन्य सदस्यों में शिव कुमार बघेल, जितेंद्र बघेल, प्रमोद बघेल, दिलीप बघेल, रजन बघेल, अंकित बघेल आदि ने बताया कि शनिवार महाशिवरात्रि के दिन यहां सुबह 8 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक पूजन अर्चन अभिषेक अभिषेक किया जाएगा इसके साथ ही दोपहर 1:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक विशाल भंडारा प्रसाद वितरण किया जाएगा। लखनवाड़ा थाना पुलिस की देखरेख में धार्मिक आयोजन हुआ।

SHUBHAM SHARMA

Khabar Satta:- Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment