Homeमध्य प्रदेशएमपी के किसानों के लिए खबर: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के...

एमपी के किसानों के लिए खबर: समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन 6 फरवरी से होगा शुरू

News for MP farmers: Farmer registration will start from February 6 to procure wheat on support price

Date:

भोपाल: मध्यप्रदेश के किसानों (MP KISAN) के लिए मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) समर्थन मूल्य में गेहूं उपार्जन (Gehu Uparjan 2023) के लिए किसानों का पंजीयन (Kisan Panjiyan) आगामी 06 फरवरी से प्रारंभ होकर 28 फरवरी 2023 तक चलेगा.

किसानों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय स्तर पर स्थित सुविधा केन्द्रों में एवं सहकारी समिति एवं वितरण संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर सुविधा उपलब्ध होगी.

इसके साथ ही एमपी किसान एप के माध्यम से नि:शुल्क तथा एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र के साथ ही निजि व्यक्ति द्वारा संचालित सायबर कैफे पर सशुल्क पंजीयन की सुविधा रहेगी.

किसान को पंजीयन के लिए भूमि से संबंधित दस्तावेज, बैंक खाता नं. एवं आईएफएससी कोड की जानकारी, आधार एवं अन्य फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा.

बटाईदार, कोटवार, वन पट्टाधारी, सिकमी किसानों का पंजीयन केवल सहकारी समिति एवं वितरण सहकारी संस्था स्तर पर स्थापित पंजीयन केन्द्र में ही किया जाएगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related