Homeमध्य प्रदेशMPPSC 2020 के RESULT में बड़ा अपडेट, रिजल्ट का फार्मूला हुआ फाइनल,...

MPPSC 2020 के RESULT में बड़ा अपडेट, रिजल्ट का फार्मूला हुआ फाइनल, रिवाइज होगा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

Big update in MPPSC 2020 result, result formula final, result of preliminary exam will be revised

Date:

Madhya Pradesh Public Service Commission: एमपीपीएससी द्वारा वर्ष 2020 में हुई राज्य सेवा परीक्षा के जारी किये जाने वाले रिजल्ट (MPPSC 2020 Result Update) का फार्मूला तय किया गया है.

अनेको मीटिंग के बाद आखिर में इस परीक्षा देने वाले अभियार्थोयों के लिए खुशखबरी सामने आई है. वर्षों से रिजल्ट का इन्तजार करने वाले छात्र छात्राओं के लिए अब इन्तजार की घडी पूरी तरह कहातम हुई.

कई मीटिंग के बाद नतीजा यही निकला है कि वर्ष 2019 में जिस फार्मूले से रिजल्ट घोषित किया गया था अब वर्ष 2020 का रिजल्ट भी उसी फार्मूले को कॉपी कर घोषित किया जाएगा. इसके बाद फिर हाईकोर्ट में जो भी होगा, देखा जाएगा.

MPPSC 2020 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट होगा रिवाइज

प्राप्त जानकारी के अनुसार मीटिंग में यही तय हुआ है कि 87-13 फार्मूले के आधार पर राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 (MPPSC 2020 Result Update) का रिजल्ट रिवाइज किया जाएगा. इस आधार पर जो भी परीक्षार्थी क्वालीफाई होंगे उनके लिए फिर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा लेकिन इसके पहले एमपीपीएससी 2020 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा, ताकि शांति बनी रहे। 

MPPSC- संवैधानिक निकाय है या सरकारी विभाग

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग भारत के संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक निकाय है परंतु इसकी गतिविधियां एक सरकारी विभाग की तरह नजर आती हैं.

27% ओबीसी आरक्षण के पॉलिटिकल एजेंडे को सेट करने के चक्कर में, एमपीपीएससी इंदौर का पूरा सिस्टम ही गड़बड़ा गया है। एमपीपीएससी तो केवल टाइम टेबल जारी करता है.

ज्यादातर फैसले हाई कोर्ट में ही होते हैं। कोर्ट कचहरी के चक्कर में करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं, सो अलग। जिन परीक्षाओं के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन के राजपत्रित अधिकारियों की भर्ती होती है उसके कैंडिडेट्स को रिजल्ट जारी करवाने के लिए आंदोलन करने पड़ रहे हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related