Homeसिवनीसिवनी जिले के बरघाट में कलयुगी पुत्र ने पिता के ऊपर पेट्रोल...

सिवनी जिले के बरघाट में कलयुगी पुत्र ने पिता के ऊपर पेट्रोल डाल लगा दी आग

Kaliyugi's son poured petrol on his father and set fire in Barghat of Seoni district.

Date:

सिवनी। बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कल्याणपुर में हृदय विदारक घटना घटी। जहां एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता के ऊपर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।

गंभीर रूप से झुलसे पिता को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। वही पिता को आग के हवाले करने के बाद पुत्र मौके से फरार हो गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 नवंबर की रात्रि लगभग 11 बजे गांव कल्याणपुर निवासी समर सिंह पटले (40) को उसके ही बड़े बेटे अतुल पटले (19) ने पेट्रोल डाल कर आग के हवाले कर दिया।

यह घटना उस समय घटी जब पिता-पुत्र दोनों शराब के नशे में आपस में किसी बात को लेकर वाद-विवाद करने लगे और झगड़ा बढ़ते ही चला गया। दोनों एक दूसरे को जिंदा जलाने की बात कर झगड़े के दौरान कहने लगे।

इसी बीच आवेश में आए पुत्र अतुल ने अपने पिता समर सिंह के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही पिता जोर-जोर से चिल्लाने लगा। आस-पड़ोस के लोग जब समर सिंह पटले को जलता देखा तो वे हतप्रभ रह गए।

वही आग लगाने के बाद पुत्र अतुल मौका स्थल से फरार हो गया है। परिजनों व पड़ोसियों ने आग से झुलसे समर सिंह को उपचारार्थ बरघाट अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related