दिल्ली नगर निगम चुनाव: ‘AAP’ ने जारी किया घोषणापत्र, घोषणापत्र में केजरीवाल ने दी 10 गारंटी

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए ‘आप’ का घोषणापत्र जारी कर दिया ।

केजरीवाल ने ‘आप’ मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान एमसीडी के लिए ‘केजरीवाल की दस गारंटी’ दी ।

प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम आम आदमी पार्टी की 10 गारंटी रिलीज कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा गारंटी देते हैं, जो कहते हैं, करके दिखाते हैं। लेकिन ये दूसरी पार्टी वालों की नीयत साफ नहीं है। यह लोग परिणाम आते ही वचन पत्र को फाड़कर फेंक देते हैं। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा दिल्ली के लोगों के साथ 15 साल से धोखा कर रही है।

भाजपा पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि इन्होंने कहा था कि दिल्ली की गलियों को गड्ढ़ा मुक्त करेंगे, नहीं किया। कूड़ा मुक्त करने को कहा था, लेकिन आज भी हर तरफ गंदगी है। तीनों कूड़े के पहाड़ों को खत्म करने के लिए कहा था। लेकिन इनके नेता अब कहते हैं कि हर शहर में कूड़े के पहाड़ होते हैं। केजरीवाल ने पूछा कि बताओ विदेश में कहां कूड़े के पहाड़ होते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी से डरी हुई है। आप को रोकने के लिए इन्होंने दोनों चुनाव एक साथ कराए हैं, ताकि अरविंद केजरीवाल बंट जाए। लेकिन लोगों ने मन बना लिया है कि गुजरात और नगर निगम में आम आदमी पार्टी को लाना है।

‘आप’ की 10 गारंटी

  • -दिल्ली को साफ और सुंदर बनाएंगे। कूड़े के पहाड़ खत्म करेंगे। नया लैंडफिल साइट नहीं बनने देंगे। विदेशों से एक्सपर्ट बुलाएंगे। दिल्ली की सड़कों और गलियों को साफ करेंगे।
  • – एमसीडी को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे, सुविधाओं को ऑनलाइन करेंगे, नक्शे आसानी से पास होंगे।
  • -अगर किसी ने छोटे-छोटे वाइलेशन किया है तो एमसीडी के लोग हफ्ता बांध लेते हैं, उसको रेग्यूलेट करेंगे।
  • -पार्किंग की समस्या से निजात, आवारा पशुओं से मुक्ति।
  • -गलियों को ठीक करेंगे।
  • -नगर निगम के स्कूलों को दिल्ली सरकार की तर्ज पर अच्छा बनाएंगे।
  • -पार्कों की अच्छा बनाएंगे।
  • -कच्चे कर्मचारियों को पक्का और समय पर सैलरी देंगे।
  • -व्यापारियों की लाइसेंस लेने की प्रकिया को आसान बनाएंगे, कन्वर्जन फीस खत्म करेंगे. इंस्पेक्टर राज खत्म होगा और सीलिंग हटाएंगे।
  • -रेहड़ी पटरी वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाएंगे और उनको लाइसेंस देंगे। कानूनी हक भी देंगे।
SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related