Homeसिवनीसिवनी: रिश्वतखोर सरपंच को लोकायुक्त की टीम ने 15 हजार रिश्वत लेते...

सिवनी: रिश्वतखोर सरपंच को लोकायुक्त की टीम ने 15 हजार रिश्वत लेते पकड़ा

Seoni: Lokayukta team caught another bribe taker taking 15 thousand bribe

Date:

सिवनी। सीमेंट ब्रिक प्लांट लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जनसंख्या प्रमाण पत्र जारी करवाने के एवज में 20000 की मांग की गई पर आज सोमवार को 15000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड घंसौर के गांव जैतपुरी निवासी मुकेश कुमार गोलानी पिता श्री मनोहर लाल गोलानी उम्र42 ने सीमेंट ब्रिक प्लांट लगाने हेतु आवेदन किया था।

जिस पर सरपंच ग्राम पंचायत सुचानमेटा जनपद पंचायत कटिया घंसौर जिला सिवनी सरपंच शिवकुमार उइके पिता भीकम सिंह ने इस कार्य के एवज अनापत्ति प्रमाण पत्र व जनसंख्या प्रमाण पत्र जारी करवाने के एवज में 20000 की मांग की गई थी। जिसके चलते सोमवार 22 अगस्त को 15000लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

सिवनी, 22 अगस्त(हि.स.)। जिले के घंसौर विकासखंड अंतर्गत आने वाले जनपद पंचायत कटिया के ग्राम पंचायत सुचानमेटा में सोमवार की दोपहर को जबलपुर लोकायुक्त पुलिस के ट्रैप दल ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए संरपच शिवकुमार उइके को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

इस कार्यवाही में लोकायुक्त पुलिस जबलपुर के ट्रैप दल सदस्य निरीक्षक सुरेखा परमार निरीक्षक रंजीत सिंह, निरीक्षक मंजू किरण तिर्की ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related