Homeफैशन/ब्यूटीFashion : प्लाज़ो सूट के साथ बेस्ट लगेंगे ये 5 फुटवियर, अपने...

Fashion : प्लाज़ो सूट के साथ बेस्ट लगेंगे ये 5 फुटवियर, अपने लुक को बनाएं स्टाइलिश

Date:

गर्मियों में महिलाएं कंफर्ट का खास ध्यान रखती हैं, ऐसे में प्लाज़ो सूट उनका ऑलटाइम फेवरेट आउटफिट होता है। ट्रेंड में होने की वजह से मैरिड और अनमैरिड वुमेन दोनों ही इसे कैरी करती हैं। हालांकि, बात जब प्लाज़ो सूट के साथ फुटवियर की आती है तो हम अक्सर कन्फ्यूज हो जाते हैं, कि इसके साथ क्या पहना जाए।

यही नहीं कुछ महिलाएं इसके साथ अक्सर फ्लैट सैंडल कैरी करती हैं, लेकिन अगर आप एक ही तरह के फुटवियर को कैरी करके बोर हो गई हैं तो हम यहां आपको कुछ ऑप्शन बता रहे हैं, जो आप अपने लुक के हिसाब से कैरी कर सकती हैं।
ये फुटवियर ऑप्शन कंफर्ट और स्टाइलिश दोनों लुक के हिसाब से परफेक्ट हो सकते हैं और महिलाएं अपनी च्वाइस के हिसाब से इसे कैरी कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से फुटवियर आपके प्लाज़ो पैंट पर बेस्ट लगेंगे।

स्ट्रैपी सैंडल :

सिंपल और सोबर लुक के लिए प्लाजो पैंट के साथ आप स्ट्रैपी सैंडल कैरी कर सकती हैं। यह कंफर्टेबल भी हैं और खूबसूरत भी। कई बार महिलाएं एक ही तरह के सैंडल कैरी करती हैं, जबकि स्ट्रैपी सैंडल में आपको कई वैरायटी मिल जाएंगी। आप अपनी च्वाइस के अनुसार इसमें कलर को सेलेक्ट कर सकती हैं। इस तरह के फुटवियर इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं।

टिप: ज्यादातर महिलाओं के पंजे चौड़े होते हैं, ऐसे में स्ट्रैपी सैंडल कैरी करने में परेशानी होती है। आप चाहें तो इसकी जगह सिंगल स्ट्रैप वाले सैंडल को भी चुन सकती हैं।

हील्स :

अगर आपने अपने फॉर्मल लुक के तौर पर प्लाज़ो सूट कैरी किया है तो उसके साथ आप इस ब्लैक कलर के हील्स को ट्राई कर सकती हैं। महिलाओं को अक्सर यह शिकायत होती है कि वह अधिक हील्स के सैंडल को कैरी नहीं कर सकती हैं, ऐसे यह फुटवियर आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इस तरह के सैंडल में अधिक हील्स नहीं होते हैं और इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है।

टिप: इस फुटवियर को अधिक घेरेदार प्लाज़ो पैंट के साथ नहीं बल्कि नॉर्मल प्लाजो पैंट(प्लाजो पैंट स्टाइल करें) के साथ कैरी करें। अधिक घेरेदार वाले प्लाज़ो सूट के साथ यह अच्छी नहीं लगेगी।

स्टिलेटोस फुटवियर :

अगर आप हील्स को आसानी से कैरी कर सकती हैं, तो अपने ट्रैडिशनल लुक के साथ इस फुटवियर को मैच कर सकती हैं। बता दें कि जिन महिलाओं की हाइट छोटी है और वह शादी या फिर किसी अन्य फंक्शन में प्लाज़ो सूट कैरी करना चाहती हैं तो उसके साथ यह फुटवियर बेस्ट लगेंगे। आप चाहें तो अपने आउटफिट के साथ मैच करते हुए स्टिलेटोस फुटवियर कैरी कर सकती हैं।

टिप: ज्यादातर लोग पेंसिल हील के साथ कंफर्टेबल नहीं होते हैं, ऐसे में आप ब्लॉक हील्स कैरी कर सकती हैं। यह चलने में कंफर्टेबल होने के साथ आपके लुक को भी निखारने का काम करेंगे।

म्यूल्स फुटवियर :

गर्मियों में महिलाएं ही नहीं लड़कियां भी म्यूल्स फुटवियर को पहनना खूब पसंद करती हैं। इसे पहनने के बाद आपको बिल्कुल नॉर्मल स्लीपर की तरह ही महसूस होगा, जिसे जब चाहें पहन सकते हैं और जब चाहें निकाल सकते हैं। गर्मियों में आपके पैरों से पसीना आता है तो अपने प्लाज़ो सूट के साथ यह फुटवियर (फुटवियर को साफ) कैरी करें।

टिप: अगर आप म्यूल्स खरीद रही हैं तो ब्लैक और ब्राउन कलर सलेक्ट कर सकती हैं। इसे किसी भी तरह के प्लाज़ो सूट के साथ मैच किया जा सकता है। खास बात है कि इससे आपका पैर पूरी तरह से ढका रहेगा, जिससे टैनिंग से भी बचा जा सकता है।

मोजरी :

मोजरी एक ऐसा फुटवियर है जो वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों पर पहना जा सकता है। हालांकि, इसका फैशन काफी पुराना है, लेकिन यह हर वक्त ट्रेंड में रहता है बिल्कुल कोल्हापुरी चप्पल की तरह। अगर आपको कुछ समझ ना आए तो अपने प्लाज़ो सूट के साथ सिर्फ सिंपल मोजरी पहन लें।

टिप: मोजरी देखने में काफी खूबसूरत लगती हैं, और यह पॉकेट फ्रेंडली बजट में आ भी जाती हैं। अपने एथनिक लुक को खास बनाना चाहती हैं तो मोजरी कैरी करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related