Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश चुनाव 2022: सशस्त्र बल के साथ पुलिसकर्मियों ने किया पैदल...

उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: सशस्त्र बल के साथ पुलिसकर्मियों ने किया पैदल गश्त, शांतिपूर्ण व्यवस्था में बिना भय के मतदान करने का दिया संदेश

Uttar Pradesh Election 2022: Policemen patrolled on foot along with armed forces, gave a message to vote without fear in a peaceful system

Date:

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने रविवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त किया।

इस दौरान शांतिपूर्ण व बिना भय के मतदान करने का संदेश दिया गया। चुनाव के दृष्टिगत केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों की तीन कम्पनी जिले में कैम्प कर रही है।

उप्र विधानसभा निर्वाचन, अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के निर्देश पर पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने रविवार को जिले में भगतपुर, सोनकपुर, मूंढापांडे, कटघर, भोजपुर आदि थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त किया।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस सर्किल अधिकारी आदि रहे। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्ष व प्रभारियों के साथ पुलिसकर्मियों ने भी पैदल भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related